संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुना से सीधे बेंगलुरु नई ट्रेन

चित्र
*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना-बेंगलुरु के लिए नई सीधी ट्रेन को मंजूरी* सिंधिया ने जताया केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार *अब गुना, अशोकनगर व शिवपुरी देश के आईटी हब बेंगलुरु से जुड़ेगा: सिंधिया* भोपाल/ग्वालियर – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से सीधी गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी को मंजूरी मिल गई है।  यह ग्वालियर-चंबल अंचल की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। शीघ्र ही गुना से बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में पत्र जारी कर गाड़ी संख्या 11085/11086 "सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु-ग्वालियर (वाया गुना)" के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय केंद्रीय संचार मंत्री एवं गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों और मांगों के परिणामस्वरूप लिया गया है।  सिंधिया ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि गुना लोकसभा क्षेत्र के लगभग 25% युवा तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर बेंगलुरु में कार्यरत हैं। अशोकनगर, शिवपुरी और गुना ज...

तंत्र मंत्र जादू टोना से परेशान लोग

चित्र
 ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया।  जहां एक इंजीनियर युवक ने अपने ऊपर तंत्र-मंत्र होने का आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ लोग दो साल से उसके दिमाग से खेल रहे हैं।           और वहां लोग दिमाग में उसके रिश्तेदारों, देवी-देवताओं, दोस्तों के लिए गंदे अश्लील इमेज और विचार पैदा कर रहे हैं।        अब कुछ दिन से यह लोग उसके मन में आत्महत्या की बातें भर रहे हैं इसकी शिकायत उसने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर की है और कुछ संदेही लोगों के नाम भी पुलिस को थमाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।      वही पुलिस ने उसे अच्छे डॉक्टर से भी संपर्क करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उसके द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने उसे मदद करने का आश्वासन दिया हैं।

20 रुपए की 400 ml पेप्सी बाजार से गायब

चित्र
20 रुपए में 400 ml की पेप्सी बाजार से पूरी तरह गायब।     आपको बता दें कि मार्च 2025 में पेप्सी ने घोषणा की थी कि अब 400 ml पेप्सी की बोतल ₹20 में उपलब्ध होगी,     जो भारतीय बाजार में एक आकर्षक मूल्य के रूप में सामने आई थी । पेप्सी ने अपनी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए और मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया था ।   हालांकि अब तक इस विशेष आकर्षक मूल्य की 400 मिलीलीटर की पेप्सी की बोतल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे बिग बास्केट भी उपलब्ध नहीं है।     और बाजार से तो यह लगभग गायब है,   वर्तमान में यह आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है। इसकी कुछ प्रमुख वजह और निकालकर आई है मांग और आपूर्ति का संतुलन ।   मार्च में घोषित ₹20 मूल्य पर उच्च मांग के कारण आपूर्ति ज्यादा हो गई।  जिससे यह उत्पाद बाजार में उपलब्ध ही नहीं हो सका अन्य दुकानदारों ने इस ₹20 में 400 ml की पेप्सी को रखना मुनासिब नहीं समझा।   उन्होंने यह समझा कि अन्य जो प्रोडक्ट हैं वह बिकना पूरी तरह बंद हो जाएंगे ।   इसलिए ज्यादातर जनरल स्टोर प्रोविजन स्टोर एवं अन्य किराना की दुकान में 400 ml पेप्सी दि...

PMT फर्जीवाड़ा काण्ड से चारों आरोपी बरी

चित्र
-ग्वालियर में सीबीआई विशेष कोर्ट ने PMT फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में अहम सुनवाई की,कोर्ट ने एक डॉक्टर और तीन दलालो सहित कुल चार आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया है।  दरअसल बीते 5 जुलाई 2009 को आयोजित हुई पीएमटी परीक्षा में सॉल्वर के जरिये परीक्षा पास करने के आरोप में डॉ राहुल शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी,     गुमनाम शिकायत पर ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने यह FIR दर्ज की थी। इस मामले में दलाल सोनू शर्मा संतोष चौरसिया और धर्मेंद्र चंदेल के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।      इस मामले में पहले सीट फिर सीबीआई ने डॉक्टर राहुल को मुन्ना भाई बताते हुए आरोप लगाया था कि मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तर्ज पर राहुल की जगह किसी सॉल्वर ने पीएमटी में भाग लिया और वह पास हुआ लेकिन सीबीआई कोर्ट ने साक्ष के अभाव में सॉल्वर का पता नहीं लगाने के आधार पर डॉ राहुल शर्मा सहित दलाल सोनू शर्मा संतोष चौरसिया धर्मेंद्र चंदेल को बरी कर दिया गया।        इनके बरी होने के पीछे साक्ष्य पर गौर किया जाए तो जांच एजेंसी को सॉल्वर मिला नहीं, पॉलीग्राफ टेस्ट में दल...

विधायक की कार टकराई छात्रों से

चित्र
 - ग्वालियर में शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की कार से एक छात्र की कार टकराने का मामला सामने आया है।  इस दौरान विधायक के PSO पर छात्रों को धमकाने पर छात्रों द्वारा मारपीट करने की बात भी सामने आई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने देर रात छात्रों की कार को जप्त किया। हालांकि विधायक की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।   दरअसल शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन शुक्रवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने ग्वालियर आए हुए थे।           इस दौरान वापस लौटते समय विक्की फैक्ट्री के आगे शिवपुरी हाईवे पर विधायक देवेंद्र जैन की कार ने जैसे ही यू टर्न लिया सामने से आ रही छात्रों की कार से उनकी कार टकरा गई और फिर छात्रों की कार डिवाइडर से जा भिड़ी, इसके बाद बताया जा रहा है कि विधायक के PSO ने छात्रों को धमकाया था जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी।                     हालात को देखते हुए विधायक ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद कार को जप्त...

नकली सोना चुराने वाला चोर गिरफ्तार

चित्र
- सोने की चमक को समझना जरूरी होता है क्योंकि कई बार सोने की चमक के अंदाज में नकली सोने की ज्वैलरी हाथ आ जाती है। ऐसा ही कुछ ग्वालियर में एक चोर के साथ हुआ। चोर ने अपने पड़ोसी के घर सोना समझ कर ज्वैलरी चुरा ली, लेकिन जब मालूम हुआ कि वह नकली है तो होश उड़ गए। ऐसे में पुलिस ने पड़ोसी की शिकयत पर आरोपी पड़ोसी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।        दरअसल ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र नारद बाबा की बगिया धौकलपुरा सिकंदर कंपू निवासी विशाल कुशवाह ने थाना आकर शिकायत कर बताया कि 20 मई को रात करीब 11 बजे वे अपने परिवार के साथ मैन गेट वाले कमरे में सो रहे थे।            तभी वह देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने देखा कि पीछे वाले कमरे का गेट खुला हुआ था और वहां से आवाज आ रही थी। जब विशाल ने आवाज लगाई तो कमरे से पड़ोस में रहने वाला सूरज कुशवाह छत के रास्ते से अपने घर में भागता हुआ दिखा।           जब घर की तलाशी ली तो घर में रखे दो जोड़ी आर्टीफिशियल कान के झुमके, एक आर्टीफिशियल मंगलसूत्र, दो ज...

नकली पत्रकार ने की धोखाधड़ी

चित्र
ग्वालियर में नकली पत्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां गरीब लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उन्हें आईडी कार्ड देकर पत्रकार बना दिया इतना ही नहीं आधा दर्जन गरीब लोगों को पत्रकार कोटे से फ्लैट दिलाने के नाम पर 13 लाख से अधिक रुपए भी ठग लिए।        जब पैसे देने के बाद भी फ्लैट नहीं मिले तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। जिसकी शिकायत लेकर फरियादी एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और धोखाधड़ी की शिकायत की। वही पुलिस अधिकारी ASP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  दरअसल ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एसपी की जनसुनवाई में  पंहुचे चावड़ी बाजार निवासी मोहम्मद साहिद मंसूरी ने शिकायत कर बताया कि उसकी चावड़ी बाजार में परचून की दुकान है।        उसकी दुकान पर युनूस खान जोकि कदम साहब की गोठ जनकगंज का रहने वाला है वह आता जाता रहता था। एक ही धर्म व समुदाय के होने पर उनमें अच्छी खांसी जान पहचान हो गई थी।         युनूस ने उन्हें बताया था कि वहां एक पत्रकार है और पीएम आवास योजना अर्न्तगत नगर ...

गर्मी से परेशान डॉग, लोगों को काट रहे

चित्र
-जैसे जैसे आसमानी पारा बढ़ रहा है,वैसे वैसे ग्वालियर में बढ़ती गर्मी के कारण स्ट्रीट डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने मिल रही है।        बीते 24 घण्टे में डॉग बाइट के 268 मरीज सामने आए है।यह आंकड़ा दो सरकारी अस्पतालों का है।जहां 268 मरीज़ों को एंटीरेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए,शहर के मुरार जिला अस्पताल में डॉग बाइट के 141 मरीज और जयारोग्य अस्पताल में डॉग बाइट के 127 मरीजो को एंटीरेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए।      डॉग बाइट के मामलों को लेकर ग्वालियर निगमायुक्त संघ प्रिय का कहना है कि इसको लेकर एक महीना पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है,     किस तरह स्ट्रीट डॉग बाइट से बचा जाए इसको लेकर जानकारी शेयर की गई है। अभी वर्तमान में एक एबीसी सेंटर चल रहा है।     जल्द ही एक और एडिशनल एबीसी सेंटर खोला जा रहा है,जिसकी निविदा जारी कर दी गई है     ,आने वाली 19 मई तक टेंडर भी खुल जाएगा। इसको लेकर नई जगह चिन्हित कर ली गई है।ऐसे में सिविल वर्क के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है।        जल्द ही स्ट्रीट डॉग्स की एनिमल बर्थ कंट्रोल ...

जाटव महापंचायत ने पाई तीसरी सफलता

चित्र
 जाटव_महापंचायत  के प्रयास से एक और गांव  ग्राम मुड़ियाखेड़ा इंद्रा आवास कॉलोनी मुरैना में सुंदरपाल हरीसिंह, सोनेराम जाटव एवं उदलसिंह (स्टोर इंचार्ज नगर निगम)जी की माता जी का निधन हो गया था जिनका मृत्युभोज दिनांक 20/05/2025 मंगलबार को होना था जिसको जाटव महापंचायत के सदस्यों के द्वारा बंद कराया गया     जिसमें आयोजक सदस्य नीरज_चंदसोरिया, विनोद जोनवार,#जवरसिंह_दिनकर, नरेंद्र पिप्पल, धर्मवीर दोनेरिया, सुनील इकलेश्वरी ने पहुचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मृत्युभोज नही करने के लिए अनुरोध किया एवं       उसके दुष्परिणाम के बारे मे जानकारी दी तो उनके परिवार के सभी लोगो ने आज के बाद कभी #मृत्युभोज_ना_करने का #संकल्प लिया गया, #जाटव_महापंचायत उनके परिवार औऱ ग्रामबसियो का धन्यवाद करती है।

आधार कार्ड से मिले शराब, भूतपूर्व शराबी

चित्र
 ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब आवेदन आया। इस आवेदन में मांग की गई कि आधार कार्ड के जरिए मिले शराब     यह आवेदन जिस भी अधिकारी ने पढ़ा उसके होश उड़ गए। आवेदन नम्बर 154 के जरिये मांग की गई कि मध्यप्रदेश में कामगार मजदूर को आधार कार्ड के जरिये ही दुकान से शराब मिले। यदि यह नियम लागू हो जाये तो मजदूर के घरवालों के लिए हर दिन दीपावली और हर दिन ईद की तरह होगा। यह आवेदन शराब छोड़ चुका एक मजदूर देने पहुंचा था।  मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों की हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में यूं तो बहुत से शिकायती आवेदन आते हैं।      लेकिन ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया,जहां एक शराब छोड़ चुका मजदूर पहुंचा। उसे टोकन नम्बर 154 मिला।      लंबे इंतजार के बाद जब उसका नम्बर आया तो वह जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी SDM विनोद सिंह के पास आवेदन लेकर पहुंच गया। अधिकारी ने जैसे ही आवेदन पड़ा तो वह हैरान हो गए।     तत्काल आबकारी विभाग के अधिकारी को बुलाया और आवेदन पर चर्चा के निर्देश दिए। आबकारी विभाग के अधिका...

16 लाख का सोना ले लेकर कारीगर फरार

चित्र
-ग्वालियर में कारखाने में रहकर सोने की चेन बनाने वाला एक कारीगर 16 लाख रुपए कीमत का 180 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बाई साहब की परेड की है।      घटना का पता उस समय चला जब सब्जी लेने गया कारीगर वापस नहीं लौटा। इसका पता चलते ही फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। वही पुलिस ने कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल शहर के तेजेंद्र नाथ की गली दाल बाजार निवासी शिवम अग्रवाल सराफा कारोबारी है और उनका जनकगंज थाना क्षेत्र के बाई साहब की परेट में सोने की चेन बनाने का कारखाना है।        यहां पर आठ कारीगर काम करते हैं। सभी कारीगर अलग- अलग तरह की सोने की चेन बनाने का काम करते हैं। सभी कारीगरों को कारखाने में रहने के लिए कमरा दिया गया है। जहां उत्तर प्रदेश उन्नाव निवासी मोनू कुमार भी कारीगर का काम करता है उसे चार मई को 180 ग्राम सोना दिया था और उसे रस्सा चेन बनाने को बोला था।       मोनू के साथ अनिल कुमार निवासी उन्नाव भी चेन बनाता है और एक ही कमरे में रहते हैं। बीती छह मई को अनिल छुट्टी लेकर अप...

नकली BSF का जवान गिरफ्तार

चित्र
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच जिला प्रशासन एलर्ट होकर काम कर रहा है ऐसे में संदिग्ध रूप से गतिविधियां करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही हैं इसी क्रम में बीएसएफ क्षेत्र टेकनपुर के पास मकोड़ा गांव में एक संदिग्ध युवक बीएसएफ की वर्दी में बिलोआ पुलिस ने पकड़ा है।           पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने शक्ति बरती और उसका आई कार्ड मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।       युवक फर्जी तरीके से बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा था।     हालांकि फिलहाल पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल जाटव निवासी खीरदपुर जिला मुरैना उत्तरप्रदेश का निवासी बताया आगे संदिग्ध युवक ने बताया कि, उसका भाई बीएसएफ में है।    और उसने उसकी वर्दी पहन रखी है युवक के पास से एक बैग भी मिला है जिस पर राहुल सिंह HC यूनिट HTC लिखा है बैग में दो जोड़ी कपड़े भी पुलिस को मिले हैं फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उससे आगे की पूछताछ भी की जा रही है  बाइट- निरंजन शर्मा ASP ग्वा...

मुरैना में मृत्युभोज पर पाबंदी लगा कर जाटव समाज ने रचा इतिहास ।

चित्र
Content writer hemant sagar      मुरैना, मध्य प्रदेश, जाटव महापंचायत के सकारात्मक प्रयास से ग्राम पंचायत थरा, जौरा में सरपंच रसाल सिंह की धर्म पत्नी की मृत्यु उपरांत होने जा रहे एक बड़ा मृत्यभोज पर परिवार की सहमति से रोक लगा कर विजय पताका आज जाटव समाज ने हासिल की।   ग्राम पंचायत थरा, जौरा के सरपंच श्री रसाल सिंह जी की धर्मपत्ली एवं छविराम (शिक्षक) नीरज सिंह (म०प्र० पु०) की पुज्यनीय माता जी श्रीमती रामदेई जी के मृत्यु उपरांत एक विशाल मृत्युभोज (तेरहवीं) होने जा रही थी। समाज ने कुरीति माना और जाटव महापंचायत के पदाधिकारी,सदस्य एकत्रित होकर जिला मुरैना से, जौरा के लिए रवाना हुए  जैसा कि दिनांक04.05.2025 जाटव महापंचायत के निर्णय अनुसार जो सभी उपस्थित समाज के बन्धुओं द्वारा संकल्प लिया के मृत्यु होने पर कोई भी व्यक्ति मृत्युभोज नहीं करेगा एवं न मृत्यु भोज में खाना खायेंगें इसी संकल्प की पूर्ण करने हेतु जाँच में सभी सदस्यगण उपस्थित होकर के संकल्प करते है। भविष्य में इसी तरह की कुरीतियों को बंद करने का प्रण लेते हैं। इसी बात पर ग्राम के सभी सदस्यगण उपस्थित होकर जाटव महा...

पत्रकार को कार ने मारी जोरदार टक्कर

चित्र
- ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना में एक्टिवा सवार युवा पत्रकार घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार चालक टक्कर मारते नजर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है।        दरअसल बीती रात डिजिटल प्लेटफॉर्म के युवा पत्रकार राघव अग्रवाल को सामने से रोंग साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी।     मुरार के सीपी कॉलोनी रोड पर कार चालक ने घटना को अंजाम दिया था। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइट आकर उसे टक्कर मारी थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। घटना में युवा पत्रकार राघव अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राघव के पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर गंभीर चोट आईं हैं। बताया गया है कि घटना के दौरान राघव अपना काम निपटाकर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहा था।     मुरार थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। औ...

आपातकाल परिस्थिति से निपटने JAH हॉस्पिटल तैयार

चित्र
- ग्वालियर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।    अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह की बिल्डिंग पर रेडक्रॉस के चिन्ह बनाए जा चुके हैं।जिले के अन्य सभी अस्पतालों की छतों पर भी यह निशान तेजी से बनाए जा रहे हैं। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. के. एस. धाकड़ के अनुसार चीफ सेकेट्री से मिले निर्देशों के बाद जयारोग्य अस्पताल समूह से जुड़े सभी विभाग प्रमुखों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।   बैठक में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के दिशा-निर्देश साझा किए गए और उन्हें अमल में लाने की रणनीति तैयार की गई।सभी विभागीय अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबरों की एक सूची भी तैयार की जा रही है,    जिससे ज़रूरत के समय तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके।जिनेवा कन्वेंशन के तहत अस्पतालों की पहचान के लिए रेडक्रॉस के निशान बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।इसी के अंतर्गत ग्वालियर शहर के सभी अस्पतालों की छतों पर ये चिन्ह बनाए जा रहे हैं ताकि संकट की घड़ी में इन्हें सुरक्षित ज़ोन के रूप में पहचाना जा सके। बाइट - डॉ आरकेएस धाकड़, ड...

70 वर्षीय महिला के सोने के आभूषण ठगे

चित्र
 ग्वालियर शहर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर दो लड़कों और लड़की ने सोने के झुमके उतरवा लिए और खाली रूमाल देकर फरार हो गए।     यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बुजुर्ग महिला के साथ तीन लोग नज़र आ रहे हैं। ठगी की शिकार महिला ने थाने पहुचकर शिकायत की है वही पुलिस ने महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।      दरअसल मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के आनंद पैलेस के पास का है। जहां 70 वर्षीय माया देवी अपने भाई को खाना देकर वापस घर लौट रही। इस दौरान एक नाबालिग लड़के और युवक-युवती ने महिला को रुकवाया और      बातचीत करने लगे। तीनों ने महिला को बातों में ऐसा फंसाया कि उसने सोने के झुमके उतराकर रूमाल में रख दिए जिसके बाद महिला को उसके झुमके रुमाल में रखे हुए बता कर रुमाल महिला को देकर तीनों चले गए। महिला ने कुछ देर बाद रूमाल खोला तो उसमें गहने नहीं थे।     इसके बाद ठगी की शिकार हुई पीड़िता महिला थाने पहुंचकर शिकायत की वही...

ग्वालियर आए मंत्री और रेस्टोरेंट संचालक के बीच हाईवोल्टेज हंगामा

चित्र
- मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का ग्वालियर प्रवास के दौरान विवाद का मामला सामने आया है।मंत्री पटेल पर रेस्टोरेंट में खाने के लिए जगह न मिलने पर मारपीट और विवाद करने का आरोप है। घटना के CCTV भी रेस्टोरेंट के मालिक ने जारी किए है।हालांकि हाईवोल्टेज हँगामें के बाद देर रात मंत्री पटेल और रेस्टोरेंट के मालिक के साथ चर्चा हुई और मामला शान्त हुआ।  दरअसल MP के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर आरोप है कि वह रविवार रात सिटी सेंटर इलाके के क्वालिटी रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे। जहां जगह न मिलने पर मंत्री शिवाजी पटेल पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, झगड़ने के बाद जबरन फूड सेफ्टी टीम को बुलाकर सैंपलिंग कराने का आरोप लगा है।  -घटना की सूचना लगने के बाद शहर के बड़े व्यापारी रेस्टोरेंट के बाहर एकजुट हो गए और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। व्यापारियों का कहना है कि जानकारी मिली थी कि कोई मंत्री बनाकर जबरन रेस्टोरेंट में बात कर रहा है बाद में सीसीटीवी देखकर सब कुछ साफ हुआ है। यदि रक्षक ही भक्षक बन ...