नवोदय विद्यालय में प्रवेश शुरू
ग्रामीण छात्रों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना किसी सपने से काम नहीं होता । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के प्रत्येक जिले में बने जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश किया जाता है। छठवीं में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को एक कठिन परीक्षा से गुजरना होता है हर जिले में है जवाहर नवोदय विद्यालय। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश के प्रत्येक जिले में एक जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय है जहां पर छात्र एवं छात्राओं को कक्षा छठवीं में प्रवेश किया जाता है। यह एक ऐसा विद्यालय जहां पर क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ क्वालिटी आवासीय सुविधा पूरी तरह निशुल्क सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। गांव के अभिभावकों की पहली पसंद। गांव के अधिकतर अभिभावकों की पहली पसंद अपने बेटा या बेटी को जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंचने की रहती है। क्योंकि गांव में वह सुविधा एजुकेशन के मामले में वह दे नहीं पाते इसलिए हर मां-बाप चाहता है कि, मेरा बच्चा जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़े। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 80% सीट ग्रामीण क्षेत्र से आने...