संदेश

Reporter लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुरैना में पत्रकारों को साइकिल भेंट की। अब साइकिल से करेंगे पत्रकारिता

चित्र
  पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है – कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह मंत्री श्री कंषाना द्वारा चार पत्रकारों को 10-10 हज़ार रुपये की स्वेच्छानिधि प्रदान करने की घोषणा। मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत आधार स्तंभ है, जो न केवल सत्ता से प्रश्न करती है, बल्कि समाज को दिशा देने एवं जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री कंषाना मुरैना में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई द्वारा आयोजित संभागीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो प्रशासन की कमियों को उजागर कर आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं परिश्रमसाध्य होता है।  कंषाना ने इस अवसर पर पत्रकारों को दिए गए एक ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा जाएगा । कार्यक्रम के दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चार संघर्षशील एवं कर्मठ पत्रकारों – श्री राजेश बिठ्ठे, श्री मुकेश प्रजापति, श्री अशोक माहौर एवं श्री दक्ष कुलश्रेष्ठ को साइकिल भ...