मुरैना में पत्रकारों को साइकिल भेंट की। अब साइकिल से करेंगे पत्रकारिता

 

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है – कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह

मंत्री श्री कंषाना द्वारा चार पत्रकारों को 10-10 हज़ार रुपये की स्वेच्छानिधि प्रदान करने की घोषणा।

मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत आधार स्तंभ है, जो न केवल सत्ता से प्रश्न करती है, बल्कि समाज को दिशा देने एवं जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री कंषाना मुरैना में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई द्वारा आयोजित संभागीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो प्रशासन की कमियों को उजागर कर आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं परिश्रमसाध्य होता है।  कंषाना ने इस अवसर पर पत्रकारों को दिए गए एक ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा जाएगा । कार्यक्रम के दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चार संघर्षशील एवं कर्मठ पत्रकारों – श्री राजेश बिठ्ठे, श्री मुकेश प्रजापति, श्री अशोक माहौर एवं श्री दक्ष कुलश्रेष्ठ को साइकिल भेंट की गई। साथ ही कृषि मंत्री श्री कंषाना ने इन सभी पत्रकारों को अपनी स्वेच्छानिधि से 10-10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से नगरीय विकास के कार्यों में गति मिलती है।  कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आर.एस. तोमर ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यदि कोई बात पहुंच सकती है, तो वह पत्रकारों के माध्यम से ही संभव है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।