ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

 

कंटेंट राइटर हेमंत सागर 

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस

बनाने जा रहा है । 

देश के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देशभर में सड़कों का जाल बिछा हुआ है।  इसी कड़ी में अब केंद्रीय केबिनेट ने 8 राष्ट्रीय हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें ग्वालियर से आगरा के बीच प्रस्तावित 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर भी शामिल है। इस एक्‍सप्रेसवे के बनने से मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाईवे से करीब 6 किमी की दूरी पर होगा। इसके निर्माण कार्य से आगरा से ग्‍वालियर की दूरी मौजूदा 121 किमी से घटकर 88.किमी रह जाएगी। 


88 किमी लंबे छह लेन के एक्सप्रेसवे को नेशनल हाईवे नंबर मिल गया है। यह 719-डी होगा। ये एक्सप्रेसवे 30 माह में बनकर तैयार होगा। जीआर इंफ्रा के मध्य अनुबंध हो गया है। कंपनी द्वारा 20 माह तक एक्सप्रेसवे का रखरखाव किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ ही आगरा-ग्‍वालियर हाईवे से अभी दोनों शहरों के बीच का सफर 2 घंटे 30 मिनट घंटे में पूरा होता है। लेकिन, आगरा-ग्‍वालियर हाई स्‍पीड रोड कॉरिडोर बन जाने से यह सफर केवल मात्र एक घंटे का ही रह जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर-आगरा 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर  का निर्माण बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (BOT) के तहत होगा। इस एक्‍सप्रेस वे की शुरूआत ग्वालियर में रायरू-झांसी बायपास के सुसेरा गांव से होगी, इसी के साथ ही शनिदेव मंदिर की रोड के उराहना, पिपरसेवा से होते हुए मुरैना, धौलपुर, आगरा के बाद यह देवरी गांव तक जाएगा। इसके लिए 4 जिलों की 502 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होगी। इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण पर 4613 करोड़ रुपये खर्च होने वाले है। 

ग्वालियर-आगरा 6 लेन

जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ ही आपको बता दें कि ग्वालियर-आगरा 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर  ग्वालियर के सुसेरा और मुरैना जिले के डोलसा, उराहना, पिनावली, पिपरसेवा, भाखरी, गडाजर, नयागांव, रांसू, खैरवाली, रंचौली, गुलेंद्र, बिसेटा, पिलुआ, बसाहरी, नाका, कोटवाल, बसैया, खेराकलां, अजनोधा, लोधा, डोंगरपुर, सिरमिति, भटारी, दिमनी, खुर्द, श्यामपुर खुर्द, लहर, ऐसाह, जोहा, कुथियाना, बीलपुर से होते हुए जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं धौलपुर जिले के बक्शपुरा, चीलपुरा, कमरियन का पुरा, चंदिया का पुरा, पुरेनी, बाहरी का पुरा, फर्शपुरा, जंगीपुरा, बसई करे, हनुमानपुरा, पहाड़ी, मचरिया, डोडी का पुरा, नदोली, गेहंडी, बीच का पुरा और अजीतपुरा इसकी जद गुजरेगा। इसी प्रकार से आगरा जिले के मेहदेवा, डर्की, पुस्नेता, स़ढ़पुरा, शेरपुर, बाबरपुर, गोहरी, तोर, लोहेटा, पटम, नंगला, फूलपूर, करोधना, काकरारी, सलीमाबाद और देवरी गांव से यह हाई स्पीड कॉरिडोर  गुजरेगा।

अक्टूबर से कंपनी निर्माण शुरू करेगी। कंपनी को स्पेशल पर्पज व्हीकल  बनाकर NHAI को यह बताना होगा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा कहां से जुटाएगा। दूसरी तरफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार NHAI को भी अक्टूबर 2025 तक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करानी होगी। इसमें वन विभाग, राजस्व के साथ ही निजी भूमि भी शामिल है, जिसका अधिग्रहण वर्तमान में NHAI द्वारा किया जा रहा है।पु

पुल व ROB बनेंगे

जानकारी के मुताबिक, इसके निर्माण बारे में आपको बता दें कि 88.4 किमी वाले इस 6 लेन कॉरिडोर में एक ROB, दो फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। इसी के साथ चंबल नदी, कावेरी नदी, क्वांरी नदी समेत 9 नदी-नहर क्षेत्र में 5 बड़े और 4 छोटे पुल बनेंगे, इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण पर ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर और आगरा की पूरी तरह से बदल जाएगा।

यानि यहां पर विकास के द्वार खुलेंगे। यह एक्‍सप्रेस वे पिपरसेवा इंड्रस्टीज एरिया शुरू होगा।  इससे यहां लगने वाले उद्योगों को आगरा रूट की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

ट्रैफिक लोड कम होगा 

 इसी के साथ ही बता दें कि रायरू से शुरू होकर आगरा तक हाईवे 4 लेन का मौजूदा है। इस हाईवे अब घनी आबादी क्षेत्र से घिर गया है, बता दें कि इस पर बानमोर, मुरैना, धौलपुर, मनिया व अन्य कई स्‍थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

इसी को लेकर हाईवे को 6 लेन करने की योजना थी। लेकिन घनी आबादी और जमीन की अनुपलब्‍धता को देखते हुए नये एक्‍सप्रेस वे बनाने को ही प्राथमिकता मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।