संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मात्र छह महीने में बने बिजनेसमैन, कमा रहे 45000

चित्र
मात्र छह महीने में सफल बिजनेसमैन बने अब कमा रहे 45000 रुपए महीना। RSETI ने दिया प्रशिक्षण   प्रवीण धामड़े का जीवन शुरू से ही संघर्षों से भरा रहा। प्रवीण के पिता राजू धामड़े एक किसान हैं और पूरा परिवार खेतीबाड़ी पर निर्भर है। परिवार में चार सदस्य हैं माता, पिता और बड़ा भाई। प्रवीण ने अपनी पढ़ाई सिर्फ 12वीं कक्षा तक की,। गांव की सीमित सुविधाओं और आर्थिक तंगी के बीच, प्रवीण हमेशा से कुछ नया करने का सपना देखते थे, जो न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाए बल्कि परिवार की मदद भी कर सके। आरसेटी का जागरूकता कार्यक्रम बना सहारा  प्रवीड़ ने बताया कि एक दिन, सेंट्रल ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बालाघाट के जागरूकता कार्यक्रम ने प्रवीण की जिंदगी में नया मोड़ ला दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें RSETI में सेलफोन रिपेयरिंग और सर्विसिंग के प्रशिक्षण के बारे में पता चला। प्रवीण ने तुरंत RSETI (आरसेटी) से संपर्क किया और 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो गए। यहां उन्हें न केवल मोबाइल फोन से जुड़ी तकनीकी स्किल्स सिखाई गईं, बल्कि उद्यमिता विकास के बारे में भी गहराई...

ग्वालियर में दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी

चित्र
प्रेमिका को मारी बीच सड़क पर गोली दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी, वीडियो बनाकर कारण बताया, जान पर खेलकर पुलिस ने दबोचा।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 12 सितंबर 2025 को एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर महिला को दिन दहाड़े गोली मार पास में बैठ वीडियो बनाकर, मौत के घाट उतारने का कारण भी बताया। यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा वह दहल गया। ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम की दीवार से लगी सड़क पर यह घटनाक्रम दोपहर 2:00 बजे घटित हुआ ऐसे ही गोली चलने की आवाज आई लोग समझ गए किसी ने गोली चलाई है जब नजर दौड़ाई तब एक युवा हाथ में लोडेड कटा दिए एक युक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग रह रहकर कर रहा है।  एक के बाद एक चार गोलियां युवती के शरीर और सिर में मार दी और युवती ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रूप से परेशान था। युवती ने एक दिन पहले ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बात से आहत होकर। युवक ने बीच रास्ते में युवती नंदिनी ठाकुर को गोली मार दी, युवक का नाम अरविंद ठाकुर बताया जा रहा है। यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। ...

ग्वालियर में निकली सुरंग

चित्र
ग्वालियर मे निकली सुरंग   ग्वालियर में सुरंग निकलने का सिलसिला जारी है।जय विलास पैलेस गेट के सामने माधव सिंधिया जी की स्टेचू के बगल से 03 फुट चौड़ी पक्की सुरंग निकली है. ग्वालियर में यह खबर कौतूहल का विषय बनी हुई है। ग्वालियर का पूरा मीडिया इस 3 फुट चौड़ी पक्की सुरंग को कवरेज करने में जुट गया है। आखिरी सुरंग कहां से निकलती है और कहां तक जाती है. यह जिज्ञासा ग्वालियर के नागरिकों के बीच बढ़ती चली जा रही है।  खासकर मीडिया हाउस इस खबर को कवर करने में जुट गए हैं। और यह विषय रियासत कालीन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सुरंग के कई मायने लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इस सुरंग को 400 साल पुरानी बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग महल से जुड़ी बता रहे हैं  आपको बता दें कि प्राचीन काल में राजा महाराजा एक गुप्त दरवाजा, रास्ता बनाया करते थे। ताकि आपातकालीन स्थिति में वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। तो इस बात से इनकार नहीं किया सकता कि यह सुरंग भी इस तर्ज पर बनाई गई हो। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। कि यह सुरंग कितनी लंबी है। लेकिन यह सुरंग पक्की है।और 3 फीट चौड़ी है। इसकी पुष्टि मीडिया ने दी है। ...

स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने स्कूटी सौंपी

चित्र
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी देने की घोषणा के बीच आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासकीय स्कूलों से कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को आज स्कूटी सौंपी।  यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  प्रदेश के 7,832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी दिया जाना ऐतिहासिक पल रहा। प्रदेश में पहली बार इतनी अधिक संख्या में छात्रों को स्कूटी सौंपी गई है। यह योजना स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए थी प्रदेश भर के छात्र और छात्राएं भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में उपस्थित हुए। छात्रों के चेहरे पर खुशियां देखकर मुख्यमंत्री पूरे कार्यक्रम में खुश नजर आए।छात्रों के चेहरे पर खुशियां इतनी कीमती स्कूटी पाकर रुकने का नाम नहीं ले रही थी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षा पर ध्यान देते हुए क्लास 12वीं मे...

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक महिला ने अपना 15 दिन के बच्चे को फ्रिज मे डाला   15 दिन के नवजात बच्चे को फ्रिज में डाल दिया, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक महिला ने अपना बच्चा जो की सो नहीं रहा था । इस बात से परेशान होकर उसने फ्रिज में रख दिया और खुद सोने चली गई,  जब बच्चे की रोने की आवाज उसकी दादी मां के कानों में पड़ी, तो फ्रिज खोला। फ्रिज खोलने के बाद दादी मां सन्न रह गई। जब महिला से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो महिला का कहना था कि,बच्चा रोए जा रहा था। चुप नहीं हो रहा था। और वह 15 दिन से सो नहीं पा रही थी महिला मानसिक रूप से पोस्टपार्टम् साइकोसिस मानसिक रोग से पीड़ित बताई जा रही है। अक्सर जो महिलाएं बच्चों को संभालने का अनुभव नहीं होता है। वह गर्भावस्था के बाद इस तरह की मानसिक अवस्था में पहुंच जाती हैं। जिन महिलाओं ने कभी नवजात बच्चों को खिलाया पिलाया नहीं होता है। और हाथ में नहीं लिया होता है। वह महिलाएं डिलीवरी के बाद अनकंफरटेबल महसूस करती हैं। और वह चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उनके नींद का टाइम टेबल बिगड़ जाता है। नींद के टाइम टेबल बिगड़ने की...

बीएन राव मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन।

 बीएन राव मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन। ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बीच बीएन राव की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन: एक नया राजनीतिक मोड़ ग्वालियर, 6 सितंबर 2025 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहा विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच परिसर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग पर चले आंदोलन और विरोध के बीच, सामाजिक न्याय रक्षा मोर्चा ने भारतीय संविधान के मुख्य सलाहकार सर बेनेगल नरसिम्हा राव (बीएन राव) की मूर्ति स्थापना के लिए ठाठीपुर स्थित नेहरू पार्क में भूमि पूजन कर दिया। यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ाने वाली है, बल्कि संविधान निर्माण की ऐतिहासिक भूमिकाओं को लेकर भी बहस छेड़ रही है। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर  प्रतिमा स्थापना का विवाद फरवरी 2025 से चला आ रहा है। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के दौरे के दौरान वकीलों ने ज्ञापन सौंपा था, मुख्य न्यायाधीश ने मौखिक सहमति दी, और पीडब्ल्यूडी विभाग ने फाउंडेशन भी तैयार कर लिया।बार एसोसिएशन के ...

मुरैना में पत्रकारों को साइकिल भेंट की। अब साइकिल से करेंगे पत्रकारिता

चित्र
  पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है – कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह मंत्री श्री कंषाना द्वारा चार पत्रकारों को 10-10 हज़ार रुपये की स्वेच्छानिधि प्रदान करने की घोषणा। मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत आधार स्तंभ है, जो न केवल सत्ता से प्रश्न करती है, बल्कि समाज को दिशा देने एवं जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री कंषाना मुरैना में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई द्वारा आयोजित संभागीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो प्रशासन की कमियों को उजागर कर आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं परिश्रमसाध्य होता है।  कंषाना ने इस अवसर पर पत्रकारों को दिए गए एक ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा जाएगा । कार्यक्रम के दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चार संघर्षशील एवं कर्मठ पत्रकारों – श्री राजेश बिठ्ठे, श्री मुकेश प्रजापति, श्री अशोक माहौर एवं श्री दक्ष कुलश्रेष्ठ को साइकिल भ...

12 वी पास Girls Student को मिलेंगे, 30000 रुपए

चित्र
Azim Premji Foundation   Scholarship Azim Premji Foundation   अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नारी स्कॉलरशिप योजना (Azim Premji Scholarship) अज़ीज़ प्रेमजी फाउंडेशन कक्षा 12वीं पास करने वाली लड़कियों को कॉलेज में डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 30 हजार रुपए वार्षिक स्कॉलरशिप दी जा रही है। भारत की नारी की शिक्षा रुकनी नहीं चाहिए।  अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह योजना वास्तव में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप(Azim Premji Scholarship) के नाम से जानी जाती है,। जो विशेष रूप से वंचित, गरीब पृष्ठभूमि की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए दी जा रही है। यह योजना फाउंडेशन की शिक्षा में समानता और गुणवत्ता सुधारने लाने के उद्देश से शुरु की गई है। सरकारी स्कूल से पढ़ी लिखी लड़कियों को कॉलेज स्तर की शिक्षा काम करने में किसी प्रकार की रुपए से जुड़ी समस्या ना आए। इसलिए यह योजना अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरु की गई है। योजना का उद्देश्य विशेष रूप से शिक्षा की पहुंच लड़कियों तक पहुंचाने आर्थिक समस्या का निवारण करने लड़कियों को सशक्त बनाने ताकि, लड़किय...

IBPS RRB 2025 Vacancy 13217

चित्र
  IBPS RRB 2025 Vacancy 13217   भारतीय बैंकिंग क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी निकाल कर सामने आई है आरआरबी ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने ग्रामीण क्षेत्र में बैंक सेक्टर का विस्तार करने युवाओं से 13217 पदों पर आवेदन मांगे हैं जो युवा बैंकिंग क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार अवसर निकाल कर सामने आया है। 13,217 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो ऑफिसर स्केल Ill, ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल-I (प्रोबेशनरी ऑफिसर), ऑफिसर स्केल-II के पदों के लिए हैं। यह भर्ती देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में होगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसका फॉर्म भरने के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।  आईबीपीएस आरआरबी भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी यह भर्ती ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता देगी, लेकिन श...

UP ECCE educator की भर्ती। 8800 पदों पर सुनहरा अवसर

चित्र
  UP ECCE educator की भर्ती। 8800 पदों पर सुनहरा अवसर   उत्तर प्रदेश सरकार ने ईसीसीई एजुकेटर वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 8800 पदों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटरों की नियुक्ति की जाएगी। बाल वाटिका,पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं जो  प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पढ़ने के लिए एजुकेटर रखे जाएंगे। जो बच्चों के बेसिक एजुकेशन जोड़ गुणा भाग, सिखाएंगे साथ में पेडागोजी पर विशेष ध्यान देंगे। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में फैले 10,684 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में ये एजुकेटर रखे जाएंगे। यह बेरोजगारों के लिए खासकर महिलाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर है। इनकी भर्ती 1 वर्ष के लिए की जाएगी। एजुकेटर 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करेंगे। जिसमें मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक, और विशेष शिक्षा वाले बालकों पर ध्यान दिया जाएगा इनका चयन कर स्पेशल काउंसलिंग की जाएगी। एजुकेटरों को खेल-कूद, संगीत, कला, नृत्य, नाटक, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियां बाल वाटिका आंगनबाड़ी केदो...