ग्वालियर में निकली सुरंग

ग्वालियर मे निकली सुरंग 

ग्वालियर में सुरंग निकलने का सिलसिला जारी है।जय विलास पैलेस गेट के सामने माधव सिंधिया जी की स्टेचू के बगल से 03 फुट चौड़ी पक्की सुरंग निकली है. ग्वालियर में यह खबर कौतूहल का विषय बनी हुई है। ग्वालियर का पूरा मीडिया इस 3 फुट चौड़ी पक्की सुरंग को कवरेज करने में जुट गया है।

आखिरी सुरंग कहां से निकलती है और कहां तक जाती है. यह जिज्ञासा ग्वालियर के नागरिकों के बीच बढ़ती चली जा रही है।  खासकर मीडिया हाउस इस खबर को कवर करने में जुट गए हैं। और यह विषय रियासत कालीन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सुरंग के कई मायने लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इस सुरंग को 400 साल पुरानी बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग महल से जुड़ी बता रहे हैं  आपको बता दें कि प्राचीन काल में राजा महाराजा एक गुप्त दरवाजा, रास्ता बनाया करते थे। ताकि आपातकालीन स्थिति में वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। तो इस बात से इनकार नहीं किया सकता कि यह सुरंग भी इस तर्ज पर बनाई गई हो। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। कि यह सुरंग कितनी लंबी है। लेकिन यह सुरंग पक्की है।और 3 फीट चौड़ी है। इसकी पुष्टि मीडिया ने दी है। अब देखना यह है कि, नगर पालिका और नगर निगम कितनी देर में इस सुरंग को बंद करते हैं। यह सड़क पर बीचों-बीच निकली है। सड़क बनाने से पूर्व नगर पालिका निगम को इस सुरंग को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए था। लेकिन अब यह सुरंग बाहर निकल आई है।वाहनों की बढ़ती संख्या और भारी वाहन गुजरने की वजह से यहां पर सड़क धंस गई है।

आपको बता दे की, बरसात के मौसम में जब ग्वालियर में कहां-कहां सड़क धंस रही थी।तब लोग कयास लगा रहे थे कि यह भ्रष्टाचार से बनी हुई सड़क हैं लेकिन अब बरसात पूरी तरफ बंद हो चुकी है और पक्की सड़क पर यह पक्की सुरंग का निकलना ग्वालियर के लिए खबर बन चुका है। इस सुरंग को देखने के लिए दूर-दूर से लोग चले आ रहे हैं जैसे ही लोगों को पता चल रहा है की जय विलास पैलेस के सामने वाली रोड पर 3 फीट चौड़ी पक्की सुरंग निकली है  तो लोग कैमरा लगाकर, टॉर्च लगाकर यह देखने का प्रयास कर रहे हैं कि, यह सुरंग आखिर कितनी लंबी है। और यह कितनी पक्की है। 




 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।