ग्वालियर में दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी
प्रेमिका को मारी बीच सड़क पर गोली दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी, वीडियो बनाकर कारण बताया, जान पर खेलकर पुलिस ने दबोचा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 12 सितंबर 2025 को एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर महिला को दिन दहाड़े गोली मार पास में बैठ वीडियो बनाकर, मौत के घाट उतारने का कारण भी बताया। यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा वह दहल गया। ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम की दीवार से लगी सड़क पर यह घटनाक्रम दोपहर 2:00 बजे घटित हुआ ऐसे ही गोली चलने की आवाज आई लोग समझ गए किसी ने गोली चलाई है जब नजर दौड़ाई तब एक युवा हाथ में लोडेड कटा दिए एक युक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग रह रहकर कर रहा है। एक के बाद एक चार गोलियां युवती के शरीर और सिर में मार दी और युवती ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रूप से परेशान था। युवती ने एक दिन पहले ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बात से आहत होकर। युवक ने बीच रास्ते में युवती नंदिनी ठाकुर को गोली मार दी, युवक का नाम अरविंद ठाकुर बताया जा रहा है। यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। ...