ग्वालियर में दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी
![]() |
| प्रेमिका को मारी बीच सड़क पर गोली |
दिनदहाड़े प्रेमिका को गोली मारी, वीडियो बनाकर कारण बताया, जान पर खेलकर पुलिस ने दबोचा।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 12 सितंबर 2025 को एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर महिला को दिन दहाड़े गोली मार पास में बैठ वीडियो बनाकर, मौत के घाट उतारने का कारण भी बताया।
यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा वह दहल गया। ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम की दीवार से लगी सड़क पर यह घटनाक्रम दोपहर 2:00 बजे घटित हुआ ऐसे ही गोली चलने की आवाज आई लोग समझ गए किसी ने गोली चलाई है जब नजर दौड़ाई तब एक युवा हाथ में लोडेड कटा दिए एक युक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग रह रहकर कर रहा है।
एक के बाद एक चार गोलियां युवती के शरीर और सिर में मार दी और युवती ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रूप से परेशान था। युवती ने एक दिन पहले ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बात से आहत होकर।
युवक ने बीच रास्ते में युवती नंदिनी ठाकुर को गोली मार दी, युवक का नाम अरविंद ठाकुर बताया जा रहा है। यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। और पति पत्नी की तरह पिछले 4 साल से रह रहे थे, बताया जा रहा है कि, 4 साल पहले इन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी। क्योंकि यह दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। युवक के दो बच्चे हैं जो की पिछोर में अपने दादा दादी के साथ रहते हैं। वही युवती के एक बच्चा बताया जा रहा है। दिनदहाड़े गोली मार कर इस घटना को अंजाम, रूप सिंह स्टेडियम रोड पर दोपहर करीब 2 बजे दिया गया। जब सड़क पर कई लोग मौजूद थे। युवक ने देसी कट्टे से युवती के चेहरे और शरीर पर कई गोलियां दाग दी।
गोली चलाने का वीडियो भी वहां खड़े लोगों ने बनाया। पूरे दिन सोशल मीडिया पर यह घटना के वीडियो चलते रहे। घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवती की पहचान नंदिनी के रूप में हुई है। वह ग्वालियर की रहने वाली थी और आरोपी के साथ कई महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि नंदिनी का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है वह जेल काटकर भी आई थी। कई पुरुष के साथ उसके संबंध थे। इस बात से अरविंद ठाकुर नाराज चल रहा था।
अरविंद परिहार की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। अपनी पत्नी को छोड़कर नंदिनी ठाकुर के साथ यह ग्वालियर में फ्लैट में रह रहा था। इनके बीच बार-बार झगड़ा होते रहते थे। एक दूसरे के खिलाफ यह पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराते थे।
अरविंद ठाकुर ने नंदनी को कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास बुलाता है और अचानक गोली चल देता है। वहां सड़क पर जाने वाले लोगों ने बताया कि युवती को सीधे गोली मारी गई, जिससे वह तड़पने लगी और जमीन पर गिर गई इसके बाद ताबड़तोड़ तीन फायर और किए, एक फायर उसने अंत में नंदिनी के सिर में कर दिया। जिससे नंदिनी की मौत हो गई, जिसने भी यह मंजर देखा वह कांप गया।
ग्वालियर की पुलिस तुरंत हरकत में आई और युवक की घेराबंदी करने के लिए चारों तरफ पुलिस को लगा दिया। एसपी से लेकर कमिश्नर तक घटना स्थल पर पहुंच कर दिशा निर्देश दिए, तब जाकर आरोपी अरविंद ठाकुर को पकड़ा जा सका। उसके हाथ में एक लोडेड कट्टा भी था। जिससे दहशत बनी हुई थी। इस वजह से पुलिस को उसे दबोचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसपी कार्यालय की मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि युवक का आपराधिक रिकॉर्ड और पीड़िता का अपराधी रिकॉर्ड मिला है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ