IBPS RRB 2025 Vacancy 13217
IBPS RRB 2025 Vacancy 13217 भारतीय बैंकिंग क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी निकाल कर सामने आई है आरआरबी ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने ग्रामीण क्षेत्र में बैंक सेक्टर का विस्तार करने युवाओं से 13217 पदों पर आवेदन मांगे हैं जो युवा बैंकिंग क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार अवसर निकाल कर सामने आया है। 13,217 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो ऑफिसर स्केल Ill, ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल-I (प्रोबेशनरी ऑफिसर), ऑफिसर स्केल-II के पदों के लिए हैं। यह भर्ती देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में होगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसका फॉर्म भरने के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आईबीपीएस आरआरबी भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी यह भर्ती ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता देगी, लेकिन श...