ग्वालियर के 51 छात्रों को मिली आबू धाबू में नौकरी
ग्वालियर के 51 युवाओं का अबू धाबी की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में चयन
विदेश में नौकरी का मौका आईआईटी से इंजीनियरिंग करने वालों को ही मिलता है। लेकिन इस बार यह परिपाटी को चुनौती दी है आई टी आई के छात्रों ने, और सबसे बड़ी सफलता यह है कि 51 छात्रों को डिप्लोमा पूरा होने से पहले जॉब ऑफर हुआ।
इससे मध्य प्रदेश की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। खुशी जाहिर और गर्व करते हुए।
कौशल विकास मंत्री श्री टेटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चयनित छात्रों से संवाद कर बधाई दी है।
शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के 51 छात्रों का चयन अबू धाबी की प्रतिष्ठित मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में हुआ है। प्रदेश के कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन छात्रों से संवाद कर बधाई दी।
यह चयन एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से कैंपस सिलेक्शन हुआ है। इन 51 छात्रों में से 33 छात्रों की आईटीआई अभी पूरी नहीं हुई है और उन्हें परीक्षा से पहले ही यह जॉब ऑफर मिल गया।
कौशल विकास मंत्री श्री टेटवाल ने गत 5 अगस्त को सभी चयनित युवाओं को ऑनलाइन ऑफर लेटर प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। और ग्वालियर की आई टी आई के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने युवाओं से कहा कि वे विदेश में मेहनत करना। कार्यशैली। योग्यता । व्यवहार । ज्ञान से मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करें।
आईटीआई ग्वालियर के लिए यह एक गर्व का क्षण है, इससे सिद्ध होता है कि गवर्नमेंट कॉलेज में भी पढ़ाई अच्छी होती है। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश सरकार की कौशल विकास पहल की सफलता का प्रमाण है ।
शानदार पैकेज मिलेगा और अवसर के द्वार खुलेंगे।
यह प्लेसमेंट ड्राइव मध्य प्रदेश के सभी शासकीय आईटीआई के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। जोनल प्लेसमेंट अधिकारी भागीरथ अग्निहोत्री ने बताया कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद फाउंड्री, मैन, फिटर, वेल्डर, टर्नर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के 51 छात्रों का चयन 50 हजार रुपए प्रति माह की सैलरी पर हुआ है। इसमें भी भोजन। आवास। फ्लाइट। का खर्च कंपनी द्वारा उठाया जाएगा। चयनित छात्रों को 3 महीने बाद वेतन बढ़ कर मिलेगा ।
प्लेसमेंट सेल, शासकीय आईटीआई ग्वालियर की निरंतर सफलता बढ़ती जा रही है।
शासकीय संभागीय आईटीआई, बिरला नगर में कार्यरत प्लेसमेंट सेल द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को बुलाया जाता है। और आवश्यकता के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती हैं।
विदेशों के साथ-साथ भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों से भी छात्रों के लिए सत्र 2024-2025 में 1273 और सत्र 2025-2026 में 603 जॉब ऑफर मिले थे जिनमें अधिकतर बच्चे जॉब कर रहे हैं।
पहले भी संस्था में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 42 विद्यार्थी विदेश में सम्मान जनक रोजगार प्राप्त कर काम कर रहे हैं।
अभिवावक से कहना चाहते हैं कि अपने बच्चों को जॉब करने जाने दें। रोके नहीं। क्यों कि नौकरियां नहीं है।
आईटीआई एक ऐसा डिप्लोमा है जो कई वर्षों से रोजगार दिलाने में काम आ रहा है।
https://draft.blogger.com/u/1/blog/post/edit/2028030462509020482/3509917785965629016

टिप्पणियाँ