SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।
सैयारा 16 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने थिएटर और मल्टीप्लेक्स में धूम मचाई हुई है युवा थिएटर में फूट फूट कर रो रहे हैं। इस तरह के वीडियो, क्लिप सोशल मीडिया पर जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं आखिर क्या वजह है,क्यों रो रहे हैं। फिल्म में एक युवा कलाकार आहान पांडे और अनीता पड्डा फ्रेस चेहरे लिए, बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। युवाओं को उनकी प्रेम कहानी में, अपनी प्रेम कहानी दिखाई दे रही है। उनके ब्रेकअप में, खुद पर बीता हुआ ब्रेकअप दिखाई दे रहा है। भारत में अक्सर ब्रेकअप हो जाते हैं। और कुछ युवा इस ब्रेकअप को झेल नहीं पाते । झेल नहीं पाने वाले युवाओं को में रखते हुए। यह फिल्म बनाई है। यह मूवी मेट्रो शहरों के ब्रेकअप को युवाओं को दिखा रही है। जहां पर धर्म और जाति से उठकर प्रेम किया जाता है। और यह प्रेम सफल नहीं होता है, तब यह इमोशनल धक्का पहुंचता है। लेकिन भारतीय परिदृश्य में मेट्रो शहर से नीचे के शहरों की ओर आए तो ब्रेकअप के मामले के विषय अलग-अलग होते हैं । हालांकि युवा सिर्फ मेट्रो शहर मुंबई के युवाओं के बीच होने वाले रोमांस को लेकर एक तरफ गदगद है, तो व...