बिहार पुलिस कांस्टेबल में ड्राइवर के पद 4361
बिहार पुलिस कांस्टेबल में ड्राइवर के पद 4361
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार पटना
से नया नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है यहां पर 21 जुलाई से ड्राइवर कांस्टेबल के फॉर्म भरे जाएंगे और 20 अगस्त तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है।
जो भी छात्र बिहार पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे हैं अगर उनके पास लाइट मोटर व्हीकल या फिर हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है तो वह यहां फॉर्म भर सकते हैं
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या रहेगी
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 12th पास आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 25 वर्ष और न्यूनतम 20 वर्ष के आवेदक फॉर्म भर सकेंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक 30 वर्ष की उम्र तक फॉर्म भर सकेंगे ।
एप्लीकेशन फीस क्या रहेगी ।
एप्लीकेशन फीस की अगर हम बात करें तो 675 रुपए रखी गई है। वहीं महिलाओं के लिए 180 रुपया रखी गई है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹180 फीस देनी होगी।
जो आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य किसी माध्यम से ऑनलाइन भर सकेंगे
चयन प्रक्रिया क्या रहेगी
लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में पास होने के उपरांत शारीरिक परीक्षण किया जाएगा ।
शारीरिक परीक्षण में पास होने के बाद।
मोटर वाहन चालन दक्षता की जांच की जाएगी।
अंतिम पड़ाव दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा
शारीरिक परीक्षण
फिजिकल टेस्ट में रनिंग रखी गई है जहां पर 1.6 किलोमीटर 7 मिनट में पूरी करनी होगी ।
वही हाई जंप के लिए मिनिमम 3 फीट 3 इंच रखी गई। है लॉन्ग जंप की बात करें 10 फीट रखी गई है।
शट अप 16 देने होंगे न्यूनतम 14 देने होंगे ।
क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे।
हाई स्कूल की मार्कशीट।
पासपोर्ट साइज के फोटो।
आधार कार्ड या कोई अन्य वैलिड आईडी
बिहार के मूल निवासी का प्रमाण पत्र ।
जाति प्रमाण पत्र।
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र साथ रखने होंगे।
शारीरिक ऊंचाई
सामान्य वर्ग की उम्मीदवार के लिए 165 रखी गई है वही EBS के लिए 160
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 160
महिलाओं के लिए 155
पद संख्या की बात करें।
सामान्य वर्ग के लिए 1772 पद हैं
ईडब्ल्यूएस के लिए 436 पद हैं
अनुसूचित जाति के लिए 632
अनुसूचित जनजाति के लिए 24
अत्यंत बैकवर्ड क्लास के लिए 757
बैकवर्ड क्लास के लिए 492
पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 248 पद रखे गए हैं

टिप्पणियाँ