UP ECCE educator की भर्ती। 8800 पदों पर सुनहरा अवसर

 

UP ECCE educator की भर्ती। 8800


UP ECCE educator की भर्ती। 8800 पदों पर सुनहरा अवसर 

उत्तर प्रदेश सरकार ने ईसीसीई एजुकेटर वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 8800 पदों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटरों की नियुक्ति की जाएगी। बाल वाटिका,पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं जो  प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पढ़ने के लिए एजुकेटर रखे जाएंगे।

जो बच्चों के बेसिक एजुकेशन जोड़ गुणा भाग, सिखाएंगे साथ में पेडागोजी पर विशेष ध्यान देंगे। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में फैले 10,684 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में ये एजुकेटर रखे जाएंगे। यह बेरोजगारों के लिए खासकर महिलाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर है। इनकी भर्ती 1 वर्ष के लिए की जाएगी। एजुकेटर 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करेंगे। जिसमें मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक, और विशेष शिक्षा वाले बालकों पर ध्यान दिया जाएगा इनका चयन कर स्पेशल काउंसलिंग की जाएगी। एजुकेटरों को खेल-कूद, संगीत, कला, नृत्य, नाटक, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियां बाल वाटिका आंगनबाड़ी केदो में करनी होगी।  ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके। बच्चों को पर्यावरण का अध्ययन करना होगा पेड़ पौधे, जानवर, मौसम आदि के बारे में रचनात्मक अभिव्यक्ति, चित्रकला, कहानी, कविता में रुचि जागृत करनी होगी।
यह पद संविदा पर रखे जाएंगे, जो 11 महीनों के लिए होगा, अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनके समय सीमा बढ़ाकर रिन्यू कर दिया जाएगा। 
मासिक मानदेय 10,313 रुपए दिया जाएगा। किसी प्रकार का वेतनमान नहीं है।  सिर्फ इसकी गणना मानदेय में की जाएगी।

योग्यता

इस पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (गृह विज्ञान) में होना अनिवार्य है. जो काम से कम 50% अंकों के साथ किया हो। आरक्षित वर्गों को जैसे एससी,एसटी,ओबीसी को 5 5% की छूट दी जाएगी । इसके अलावा, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) या डिप्लोमा इन प्रीस्कूल एजुकेशन (डीपीएसई) का दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
 
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। जो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के नियमों के अनुसार रहेगी अन्य राज्य की महिला उम्मीदवार को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। चयन चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी अर्थात मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमें शैक्षणिक योग्यता शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के अंक जोड़े जाएंगे उसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को एजुकेटर बनने का अवसर दिया जाएगा। 

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आपको किसी ऑनलाइन सेंटर पर जाना होगा जहां पर आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा और आवेदन दस्तावेजों के साथ सबमिट करने होंगे एक कॉपी प्रिंट आउट करके अपने पास रख लेना अनिवार्य है। 

 https://sewayojan.up.nic.in इस वेबसाइट पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं यह आवेदन आपको रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करनी होगी मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि दर्ज करने होंगे। आपके पास अभी डॉक्यूमेंट का होना अनिवार्य है साथ में आपको एक सादा कागज पर साइन करके डिजिटल अटैच करना होगा एक फोटो साथ रखना होगा। 

जिला-वार वैकेंसी का विवरण

8800 पदों का वितरण संपूर्ण उत्तर प्रदेश में किया गया है किसी भी शहर को नहीं छोड़ा गया है जैसे लखनऊ कानपुर प्रयागराज आदि बड़े शहर में बाल वाटिका एवं आंगनबाड़ी केदो पर उनकी नियुक्ति की जाएगी।

तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 तक चलेगी जो भी आवेदन आवेदन करना चाहते हैं वे जल्दी से इस फॉर्म को भर दें। विशेष कर ग्रामीण अंचल से आने वाली महिलाओं के लिए यह शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का सुनहरा अवसर है। 



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।