IBPS RRB 2025 Vacancy 13217
IBPS RRB 2025 Vacancy 13217
भारतीय बैंकिंग क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी निकाल कर सामने आई है आरआरबी ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने ग्रामीण क्षेत्र में बैंक सेक्टर का विस्तार करने युवाओं से 13217 पदों पर आवेदन मांगे हैं जो युवा बैंकिंग क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार अवसर निकाल कर सामने आया है। 13,217 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो ऑफिसर स्केल Ill, ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल-I (प्रोबेशनरी ऑफिसर), ऑफिसर स्केल-II के पदों के लिए हैं। यह भर्ती देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में होगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसका फॉर्म भरने के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी यह भर्ती ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता देगी, लेकिन शहरी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Vacancy details
ऑफिसर स्केल 3 के लिए 199 पद
जनरल बैंकिंग ऑफीसर मार्केटिंग ऑफिसर ट्रेजरी मैनेजर के पद शामिल हैं। ऑफिसर स्केल 1 प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 3907 पद, ऑफिस अस्सिटेंट क्लर्क के लिए 7972 पद, ऑफिसर स्केल सेकंड के लिए 1139 पद एग्रीकल्चर ऑफिसर, लॉ ऑफीसर, आईटी ऑफीसर के भी पद हैं।
ये रिक्तियां राज्यवार और श्रेणीवार (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि) वितरित की गई हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा वैकेंसी रखी गई है पंजाब नेशनल बैंक केनरा बैंक आदि ग्रामीण क्षेत्र की बैंक में भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है आवेदन की आयु 18 वर्ष अधिकतम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आरक्षण के नियम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी गई है।
स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आयु में छूट दी गई है, जैसे एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष। इसके अलावा, आवेदन करने वाले राज्य की स्थानीय भाषा (जैसे हिंदी, तमिल आदि) का ज्ञान प्रमाणित करना अनिवार्य है। अनुभव की आवश्यकता स्केल-II और III के लिए है, जैसे स्केल-II के लिए कम से कम 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव।
आवेदन www.ibps.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद, फॉर्म भरें: व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, और प्राथमिकता वाले राज्य/आरआरबी का चयन। फोटो (20-50 केबी, जेपीजी), सिग्नेचर (10-20 केबी), लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडराइटन डिक्लेरेशन अपलोड करना होगा।
आवेदन शुल्क 850 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपये। एक उम्मीदवार एकाधिक पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है, लेकिन ऑफिसर पदों में केवल एक का चयन। फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लें।
यह भर्ती न केवल नौकरी प्रदान करती है, बल्कि ग्रामीण विकास में योगदान का मौका भी देती है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा: क्लर्क के लिए लगभग 15,000-30,000 रुपये मासिक, पीओ के लिए 23,000-42,000 रुपये, जबकि स्केल-II और III में 30,000-60,000 रुपये तक। अतिरिक्त भत्ते जैसे डीए, एचआरए, मेडिकल और पेंशन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। https://wwwgwaliornama.blogspot.com/2025/09/ibps-rrb-2025-vacancy-13217.html

टिप्पणियाँ