मात्र छह महीने में बने बिजनेसमैन, कमा रहे 45000

मात्र छह महीने में सफल बिजनेसमैन बने अब कमा रहे 45000 रुपए महीना। RSETI ने दिया प्रशिक्षण 

 प्रवीण धामड़े का जीवन शुरू से ही संघर्षों से भरा रहा। प्रवीण के पिता राजू धामड़े एक किसान हैं और पूरा परिवार खेतीबाड़ी पर निर्भर है। परिवार में चार सदस्य हैं माता, पिता और बड़ा भाई। प्रवीण ने अपनी पढ़ाई सिर्फ 12वीं कक्षा तक की,। गांव की सीमित सुविधाओं और आर्थिक तंगी के बीच, प्रवीण हमेशा से कुछ नया करने का सपना देखते थे, जो न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाए बल्कि परिवार की मदद भी कर सके। आरसेटी का जागरूकता कार्यक्रम बना सहारा 

प्रवीड़ ने बताया कि एक दिन, सेंट्रल ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बालाघाट के जागरूकता कार्यक्रम ने प्रवीण की जिंदगी में नया मोड़ ला दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें RSETI में सेलफोन रिपेयरिंग और सर्विसिंग के प्रशिक्षण के बारे में पता चला। प्रवीण ने तुरंत RSETI (आरसेटी) से संपर्क किया और 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो गए। यहां उन्हें न केवल मोबाइल फोन से जुड़ी तकनीकी स्किल्स सिखाई गईं, बल्कि उद्यमिता विकास के बारे में भी गहराई से समझाया गया। प्रशिक्षण ने प्रवीण को न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत बनाया, बल्कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और रणनीतियां भी प्रदान कीं।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, प्रवीण ने बिना देर किए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला लिया। उन्होंने सेल्फ-फाइनेंस की मदद से खैरलांजी तहसील में अपनी मोबाइल शॉप खोली, जिसका नाम रखा "धामड़े मोबाइल शॉप"। जो प्रवीण के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। यह शॉप न केवल मोबाइल रिपेयरिंग और सर्विसिंग प्रदान करती है, बल्कि ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र बन गई है। मात्र 06 महीनों में ही सफलत उद्यमी बन गए है प्रवीण

प्रवीण ने बताया कि आज, वे मासिक 40 से 45 हजार रुपये कमा रहे हैं, जो न केवल उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करता है बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।  और प्रवीण अपने बड़े भाई और माता-पिता की मदद कर पा रहे हैं। यह सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि सही प्रशिक्षण और दृढ़ इच्छा शक्ति से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।