12 वी पास Girls Student को मिलेंगे, 30000 रुपए

Azim Premji Foundation

 

Scholarship Azim Premji Foundation 

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नारी स्कॉलरशिप योजना (Azim Premji Scholarship)


अज़ीज़ प्रेमजी फाउंडेशन कक्षा 12वीं पास करने वाली लड़कियों को कॉलेज में डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 30 हजार रुपए वार्षिक स्कॉलरशिप दी जा रही है। भारत की नारी की शिक्षा रुकनी नहीं चाहिए। 

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह योजना वास्तव में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप(Azim Premji Scholarship) के नाम से जानी जाती है,।

जो विशेष रूप से वंचित, गरीब पृष्ठभूमि की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए दी जा रही है। यह योजना फाउंडेशन की शिक्षा में समानता और गुणवत्ता सुधारने लाने के उद्देश से शुरु की गई है। सरकारी स्कूल से पढ़ी लिखी लड़कियों को कॉलेज स्तर की शिक्षा काम करने में किसी प्रकार की रुपए से जुड़ी समस्या ना आए। इसलिए यह योजना अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरु की गई है।

योजना का उद्देश्य विशेष रूप से शिक्षा की पहुंच लड़कियों तक पहुंचाने आर्थिक समस्या का निवारण करने लड़कियों को सशक्त बनाने ताकि, लड़कियां पूरी पढ़ाई कर सकें और अपनी पैरों पर खड़ी हो सके।  सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

2024-25 में 25,000 लड़कियों को यह स्कॉलरशिप  दी गई थी। 2025-26 से इसे 18 राज्यों लड़कियों को दी जाएगी करीब 2.5 लाख लड़कियों को इस बार लाभ मिलने वाला है और इसकी राशि बढ़ाकर भी 2050 करोड़ रुपए कर दी गई है। 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

यह स्कॉलरशिप मेरिट-आधारित नहीं है, बल्कि सरल पात्रता पर आधारित है। स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की मेरिट नहीं बनाई जाएगी सिर्फ लड़कियों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। 

कक्षा 10 एवं कक्षा 12 सरकारी स्कूल पास होनी चाहिए और ओपन स्कूल से मान्य नहीं किया जाएगा। ओपन स्कूलिंग 12वीं के लिए मान्य है, लेकिन 10वीं नियमित होनी चाहिए।

2025-26 सत्र में किसी कॉलेज में स्नातक डिग्री यार डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो। यह योजना 18 राज्यों के लिए लाया गया है। जहां से सरकारी स्कूलों में पड़ी लड़कियां इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं नीचे दिए गए राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना, सिक्किम, राजस्थान,पुडुचेरी,उड़ीसा नागालैंड मिजोरम,मेघालय,मध्यप्रदेश,कर्नाटक,झारखंड, छत्तीसगढ़,बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश।

कोई आयु सीमा नहीं है किसी भी आयु वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है बशर्ते किसी कॉलेज में नियमित रुप से अध्यन करने के लिए प्रवेश लिया हो। यदि आप पहले से विप्रो की स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुकी हैं या अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं, तो आवेदन न करें।

30000रुपए प्रतिवर्ष दिया जाएंगे दो किस्तों के रूप में। पूरे कोर्स की अवधि तक (2-5 वर्ष), बशर्ते छात्रा सफलतापूर्वक कोर्स जारी रखे। 03 वर्षीय डिग्री के लिए कुल 90,000 रुपए, 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग के लिए 1,20,000 रुपए 

उपयोग, शिक्षा संबंधी सामग्री, टूशन फीस, किताबों के लिए यह राशि दी जा रही है।

इसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क एप्लीकेशन करने के लिए नहीं लिया जाएग। 

आवेदन प्रक्रिया (Application Process) ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर। बालिकाएं आवेदन कर सकती है। 

आवेदन 30 सितंबर तक आवेदन कर सकती है। इस छात्रवती के लिए जिनका सिलेक्शन होगा उनको सूचना मोबाइल पर sms माध्यम से या email के माध्यम से पहुंचा दी जाएगी। फॉर्म भरते समय।  व्यक्तिगत विवरण, दस्तावेज, अपलोड करने होंगे।  हाल ही में खींचा हुआ रंगीन फोटो जो किसी प्रकार का सेल्फी नहीं होना चाहिए।  सफेद कागज पर हस्ताक्षर।  कक्षा 10और कक्षा 12 मार्कशीट 

 कॉलेज में प्रवेश लेने वाली रसीद, ट्यूशन फीस वाली रसीद, प्रवेश पत्र,आइडेंटी कार्ड।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।