स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने स्कूटी सौंपी


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी देने की घोषणा के बीच आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासकीय स्कूलों से कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को आज स्कूटी सौंपी। 

यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
प्रदेश के 7,832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी दिया जाना ऐतिहासिक पल रहा। प्रदेश में पहली बार इतनी अधिक संख्या में छात्रों को स्कूटी सौंपी गई है। यह योजना स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए थी प्रदेश भर के छात्र और छात्राएं भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में उपस्थित हुए। छात्रों के चेहरे पर खुशियां देखकर मुख्यमंत्री पूरे कार्यक्रम में खुश नजर आए।छात्रों के चेहरे पर खुशियां इतनी कीमती स्कूटी पाकर रुकने का नाम नहीं ले रही थी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षा पर ध्यान देते हुए क्लास 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के लिए 25000 रुपए राशि सीधे खाते में पहुंचा चुके हैं। लगातार प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में यह स्कूटी वितरण प्रदेश की जनता के बीच खुशी की लहर है। इस कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट स्कूटी सौंपी गई। 7832 स्कूटी की संख्या देख विद्यार्थी फूले नहीं समा रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।