12 वीं पास छात्रों को पॉलिटेक्निक में सीधे प्रवेश

 12वीं व आईटीआई पास छात्र/छात्राओं को पॉलीटेक्निक में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश की अन्तिम तिथि 30 जून


शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में संचालित इंजीनियर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को 12वीं अथवा आईटीआई के आधार पर शासकीय/अर्ध शासकीय/मल्टीनेशनल कम्पनियों हेतु इंजीनियर बनने का सुनहरा अवसर प्रदान कराता है।

      महिला सशक्तिकरण अंतर्गत बेटियों के लिए अलग से हुनर पहल के तहत मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था में ईडब्ल्यूएस कि भी सीट उपलब्ध है। डिप्लोमा कोर्स करने के बाद सीधे बीटेक द्वितीय वर्ष में एडमिशन मिलता है।

    प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। जिसका द्वितीय चरण 15 जून से प्रारंभ होकर 30 जून रात्रि 11:45 बजे तक चलेगा। जिसकी चॉइस फिलिंग 20 जून से 4 जुलाई तक होगी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में सिविल इंजी., मोर्डन ऑफिस मैनेजमेंट एवं कम्प्यूटर साइंस इंजी. ब्रांच संचालित है। वर्तमान में स्किल युथ पावर की राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मांग है। इस हेतु संस्था में कोडिंग स्किल बढ़ाने हेतु कोचिंग लैब तथा अंतर्राष्ट्रीय मांग अनुसार विभाग के निर्देशानुसार विदेशी भाषा सिखाने का भी कार्य किया जा रहा है।

     प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने बताया कि जो छात्र/छात्राएं न्यूनतम 12वीं अथवा आईटीआई पास (2 वर्षीय) सभी विद्यार्थी डिप्लोग पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेकर इंजीनियर बनने का सपना साकार कर सकते हैं एवं अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर जाकर अथवा डीटीई काउंसलिंग पोर्टल पर स्वयं कर सकते हैं अथवा संस्था में अपने दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर कर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।