1जुलाई से रखे जाएंगे अतिथि शिक्षक
मध्य प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर अब राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों को रखने की व्यवस्था करने जा रही है। आपको बता दें कि, ट्रांसफर पॉलिसी के बाद गांव के कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। अधिकतर शिक्षक शहरों में ट्रांसफर कराकर कूच कर गए हैं।
ऐसे में गांव के स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर अब अतिथि शिक्षक भर्ती अभियान चलाया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो किन्हीं कारण वर्ष शासकीय शिक्षक नहीं बन सके और उन्होंने बीएड और डीएड किया हुआ है।
ऐसी शिक्षकों को राज्य सरकार अतिथि शिक्षक बनने का मौका देने जा रही है
शैक्षणिक सत्र 2025 26 में अतिथि शिक्षक की कार्यवाही पूर्णतया ऑनलाइन है किसी भी अतिथि शिक्षक को ऑफलाइन आमंत्रित नहीं किया गया है। शासकीय विद्यालयों में सत्र 2025 26 में रिक्त पड़े पदों के विरुद्ध ऑनलाइन माध्यम से अतिथि शिक्षक व्यवस्था के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
रिक्तियों की संख्या एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है
26 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
अतिथि शिक्षक की उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण 1 जुलाई से 3 जुलाई तक किया जाएगा। पोर्टल पर द्वितीय चरण की संभावित समय सारणी 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन लेकर नहीं रख सकेंगे स्कूल प्रबंधक
आवेदकों की जानकारी के लिए बता दें कि, अतिथि शिक्षक के पद पर स्कूल प्रबंधन ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म नहीं ले सकेंगे और ना ही रखने का अधिकार होगा।
मानदेय में की गई है बढ़ोतरी।
अतिथि शिक्षकों को वर्ग एक के लिए मानदेय 18000 रखा गया है
अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के लिए मानदेय की सीमा 14000 रुपए रखी गई है
अतिथि शिक्षक वर्ग 3 के लिए मानदेय ₹10000 रखा गया है ।
हर बार मानदेय देरी से मिलता है ऐसी शिकायत है शिक्षा विभाग को प्राप्त हो रही थी। लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा अतिथि शिक्षकों को मानदेय हर माह की 1 तारीख को मिले ऐसा प्रबंध किए जाएंगे




टिप्पणियाँ