मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पार्क में बिना AC के सोएंगे

 मध्य प्रदेश की ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हर बार अपने अलग अंदाज और अजीबो गरीब संकल्पों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भीषण गर्मी के बीच उन्होंने फिर से दो ऐसे संकल्प लिए हैं जो खूब चर्चा में हैं। मंत्री तोमर ने संकल्प लिया है कि वह पूरे जून के महीने एसी में नहीं सोएंगे और दूसरा अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़ दोपहिया वाहन पर घूमेंगे। इसी कड़ी में वह रविवार रात अपने घर के बाहर टेंट लगाकर पंखे में सोए। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भजन भी किया।


।  दरअसल, ऊर्जा मंत्री का कहना है कि एक एसी चलने से कई यूनिट बिजली जलती है और कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकलता है, जो हमारी प्रकृति और पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए वह घर के सामने खुले पार्क में पंखा लगाकर सोए।
    इसके साथ ही मंत्री जी ने दूसरा संकल्प यह लिया है कि वह अब एक महीनेभर टू-व्हीलर पर ही चलेंगे और लोगों से जनसंपर्क करेंगे।
 पहले ये संकल्प रहे चर्चा में
आपको बता दें कि, इससे पहले मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कई ऐसे संकल्प ले चुके हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी और विपक्ष ने खूब उन्हें नौटंकीबाज भी बोला। इससे पहले उन्होंने शहर की सड़कों की खराब हालत को देखते हुए चप्पल पहननी छोड़ दी थी।
     हालांकि, सिंधिया ने खुद अपने हाथों से चप्पल पहनाकर यह प्रण तुड़वाया था। उसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि लोग कार, बाइक से सब्जी मंडी जाते हैं, बेवजह पेट्रोल खर्च होता है इसलिए मैं खुद साइकिल से सब्जी मंडी जाऊंगा।
      उन्होंने एक संकल्प यह भी लिया था कि वह बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, इससे बिजली की बचत होगी।
    इसके बाद अभी उन्होंने यह संकल्प लिया है कि जून के महीने में एसी वाले कमरे में नहीं सोएंगे। वहीं जून के महीने में बाइक से चलने का भी संकल्प लिया है।
     इसके अलावा उन्होंने यह भी संकल्प लिया है कि मटकी का पानी पीएंगे। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें भी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी बड़े नेता मिलने जाना है या कोई बाहर कार्यक्रम है तो वह गाड़ी का उपयोग कर सकते हैं।

कंटेंट राइटर हेमंत सागर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।