5000 शिक्षकों की भर्ती करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।

इसका उद्देश साफ है रिक्त पदों की भरती से सुधरेगा छात्र-शिक्षक अनुपात सुधर सके 


अभी 166 स्कूलों का समायोजन, 10,297 स्कूल रहेंगे यथावत
अभी छत्तीसगढ़ में बिना शिक्षक व एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या अधिक है 
   31 मई 2025:छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और संतुलित बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्राथमिक चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में ठोस सुधार होंगे और स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था को गति मिलेगी।भा
   भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षकों की यह भर्ती चरणबद्ध तरीके से होगी। यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में लंबे समय से चली आ रही शिक्षक कमी की समस्या को दूर करेगा।
  सरकार द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत छात्रों की संख्या और स्कूल की दूरी को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का पुनर्वितरण किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि किसी भी स्कूल में शिक्षक की कमी न हो और संसाधनों का उचित उपयोग हो। विभाग के आंकड़े बताते हैं:
212 प्राथमिक स्कूल पूरी तरह शिक्षक नहीं है ।
6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है 
362 स्कूलों में शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं है 
527 शहरी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है 
245 स्कूलों में अनुपात 40 या उससे अधिक है 
ऐसी असंतुलित स्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार 166 स्कूलों का समायोजन कर रही है। 
    इनमें से 133 स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के हैं जहां छात्र संख्या 10 से कम है और नजदीक में दूसरा स्कूल है। शहरी क्षेत्र के 33 स्कूलों में दर्ज संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के भीतर दूसरा स्कूल संचालित है। ये समायोजन इस तरह से किया जा रहा है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।