में ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा की शपथ

 ग्वालियर में ब्रह्मा, विष्णु, महेश और अन्य देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ का वीडियो वायरल..

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र के धाखड़ खिरिया गांव में आयोजित बौद्ध धम्म सम्मेलन ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस सम्मेलन में मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो ने 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति के तत्वावधान में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि 'मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और पूजा नहीं करूंगा।'एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि भितरवार के बौद्ध धम्म सम्मेलन से जुड़ी घटना पर अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।