गर्मी से परेशान डॉग, लोगों को काट रहे

-जैसे जैसे आसमानी पारा बढ़ रहा है,वैसे वैसे ग्वालियर में बढ़ती गर्मी के कारण स्ट्रीट डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने मिल रही है।


       बीते 24 घण्टे में डॉग बाइट के 268 मरीज सामने आए है।यह आंकड़ा दो सरकारी अस्पतालों का है।जहां 268 मरीज़ों को एंटीरेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए,शहर के मुरार जिला अस्पताल में डॉग बाइट के 141 मरीज और जयारोग्य अस्पताल में डॉग बाइट के 127 मरीजो को एंटीरेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए।
     डॉग बाइट के मामलों को लेकर ग्वालियर निगमायुक्त संघ प्रिय का कहना है कि इसको लेकर एक महीना पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है,
    किस तरह स्ट्रीट डॉग बाइट से बचा जाए इसको लेकर जानकारी शेयर की गई है। अभी वर्तमान में एक एबीसी सेंटर चल रहा है।
    जल्द ही एक और एडिशनल एबीसी सेंटर खोला जा रहा है,जिसकी निविदा जारी कर दी गई है
    ,आने वाली 19 मई तक टेंडर भी खुल जाएगा। इसको लेकर नई जगह चिन्हित कर ली गई है।ऐसे में सिविल वर्क के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। 
      जल्द ही स्ट्रीट डॉग्स की एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए दूसरा सेंटर शुरू हो जाएगा। 
    इसके अलावा चौक चौराहों पर स्ट्रीट डॉग्स के लिए पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं क्योंकि गर्मी के चलते उनका व्यवहार हिंसक हो जाता है और उसके कारण स्ट्रीट डॉग बाइट के मामले ज्यादा आते हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।