तंत्र मंत्र जादू टोना से परेशान लोग
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया।
जहां एक इंजीनियर युवक ने अपने ऊपर तंत्र-मंत्र होने का आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ लोग दो साल से उसके दिमाग से खेल रहे हैं।
और वहां लोग दिमाग में उसके रिश्तेदारों, देवी-देवताओं, दोस्तों के लिए गंदे अश्लील इमेज और विचार पैदा कर रहे हैं।
अब कुछ दिन से यह लोग उसके मन में आत्महत्या की बातें भर रहे हैं इसकी शिकायत उसने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर की है और कुछ संदेही लोगों के नाम भी पुलिस को थमाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
वही पुलिस ने उसे अच्छे डॉक्टर से भी संपर्क करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उसके द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने उसे मदद करने का आश्वासन दिया हैं।

टिप्पणियाँ