आपातकाल परिस्थिति से निपटने JAH हॉस्पिटल तैयार

- ग्वालियर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।


   अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह की बिल्डिंग पर रेडक्रॉस के चिन्ह बनाए जा चुके हैं।जिले के अन्य सभी अस्पतालों की छतों पर भी यह निशान तेजी से बनाए जा रहे हैं। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. के. एस. धाकड़ के अनुसार चीफ सेकेट्री से मिले निर्देशों के बाद जयारोग्य अस्पताल समूह से जुड़े सभी विभाग प्रमुखों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
  बैठक में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के दिशा-निर्देश साझा किए गए और उन्हें अमल में लाने की रणनीति तैयार की गई।सभी विभागीय अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबरों की एक सूची भी तैयार की जा रही है,
   जिससे ज़रूरत के समय तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके।जिनेवा कन्वेंशन के तहत अस्पतालों की पहचान के लिए रेडक्रॉस के निशान बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।इसी के अंतर्गत ग्वालियर शहर के सभी अस्पतालों की छतों पर ये चिन्ह बनाए जा रहे हैं ताकि संकट की घड़ी में इन्हें सुरक्षित ज़ोन के रूप में पहचाना जा सके।
बाइट - डॉ आरकेएस धाकड़, डीन, जीआर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।