आधार कार्ड से मिले शराब, भूतपूर्व शराबी

 ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब आवेदन आया। इस आवेदन में मांग की गई कि आधार कार्ड के जरिए मिले शराब 


   यह आवेदन जिस भी अधिकारी ने पढ़ा उसके होश उड़ गए। आवेदन नम्बर 154 के जरिये मांग की गई कि मध्यप्रदेश में कामगार मजदूर को आधार कार्ड के जरिये ही दुकान से शराब मिले। यदि यह नियम लागू हो जाये तो मजदूर के घरवालों के लिए हर दिन दीपावली और हर दिन ईद की तरह होगा। यह आवेदन शराब छोड़ चुका एक मजदूर देने पहुंचा था। 
मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों की हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में यूं तो बहुत से शिकायती आवेदन आते हैं।
     लेकिन ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया,जहां एक शराब छोड़ चुका मजदूर पहुंचा। उसे टोकन नम्बर 154 मिला।
     लंबे इंतजार के बाद जब उसका नम्बर आया तो वह जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी SDM विनोद सिंह के पास आवेदन लेकर पहुंच गया। अधिकारी ने जैसे ही आवेदन पड़ा तो वह हैरान हो गए। 
   तत्काल आबकारी विभाग के अधिकारी को बुलाया और आवेदन पर चर्चा के निर्देश दिए। आबकारी विभाग के अधिकारी ने जब उस आवेदनकर्ता से बातचीत की तो उसने बताया कि उसका नाम राजेन्द्र कुमार निवासी गोल पहाड़िया है। राजेंद्र ने यह भी बताया कि वह पेशे से मजदूर है। और शराब छोड़ चुका है। ऐसे में वह भूतपूर्व शराबी है।
     आवेदन के जरिये मजदूर राजेन्द्र ने आबकारी अधिकारी को बताया कि एक आम मजदूर हर रोज मजदूरी कर 600 रुपये कमाता है।लेकिन जगह जगह मिलने वाली शराब को वह पीने का आदि हो गया है।600 रुपये मेसे वह रात तक 400 रुपये के लगभग की शराब पी जाता है। उसके घर वालो को बड़ी मुश्किल से 200 से 100 रुपये मिल पाते है। जिससे घर चलना बहुत मुश्किल होता है। 
    इस पीड़ा से सबक लेकर उसने शराब पीना छोड़ दिया। ऐसे में सभी मजदूरो की शराब की लत को छुड़ाने के लिए एक नियम बना दिया जाए।
     जिसके तहत मजदूर शराबी को आधार कार्ड के जरिये ज्यादा से ज्यादा 02 शराब के क्वार्टर ही मिले। यदि ऐसे सख्त नियम बना दिये जायें तो मजदूर शराब पीना कम करेंगे। 
   जिससे उस मजदूर के परिवार को कमाई के 600 रुपये मे से कम से कम 400 रुपये बचेंगे। कलेक्टर महोदया आवेदन पर गौर करते हुए मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर उस पर संज्ञान ले।
     यदि यह व्यवस्था लागू हो जाये तो उम्मीद है कि मजदूर के परिवार के लिए हर दिन दीपावली और हर दिन ईद की तरह होगा। मजदूर के आवेदन को सूनने के बाद आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि, उसके आवेदन की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी। जिसके बाद मजदूर को रवाना कर दिया।
 


राजेन्द्र कुमार- आवेदनकर्ता
 आपको बता दे कि मजदूर का यह आवेदन जितना प्रशासन के अधिकारियों के बीच चर्चा में है उससे कई गुना सोशल मीडिया के अलग प्लेटफार्म पर सुर्खियाँ बटोर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।