नकली सोना चुराने वाला चोर गिरफ्तार

- सोने की चमक को समझना जरूरी होता है क्योंकि कई बार सोने की चमक के अंदाज में नकली सोने की ज्वैलरी हाथ आ जाती है। ऐसा ही कुछ ग्वालियर में एक चोर के साथ हुआ। चोर ने अपने पड़ोसी के घर सोना समझ कर ज्वैलरी चुरा ली, लेकिन जब मालूम हुआ कि वह नकली है तो होश उड़ गए। ऐसे में पुलिस ने पड़ोसी की शिकयत पर आरोपी पड़ोसी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।


       दरअसल ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र नारद बाबा की बगिया धौकलपुरा सिकंदर कंपू निवासी विशाल कुशवाह ने थाना आकर शिकायत कर बताया कि 20 मई को रात करीब 11 बजे वे अपने परिवार के साथ मैन गेट वाले कमरे में सो रहे थे।
           तभी वह देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने देखा कि पीछे वाले कमरे का गेट खुला हुआ था और वहां से आवाज आ रही थी। जब विशाल ने आवाज लगाई तो कमरे से पड़ोस में रहने वाला सूरज कुशवाह छत के रास्ते से अपने घर में भागता हुआ दिखा। 
         जब घर की तलाशी ली तो घर में रखे दो जोड़ी आर्टीफिशियल कान के झुमके, एक आर्टीफिशियल मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी के बिछिया एवं लिफाफे में रखे 300 रुपए नही थे यह सारा सामान पड़ोस में रहने वाल सूरज कुशवाह छत के रास्ते से घर में घुसक चोरी करके ले गया। 
             फरियादी ने पुलिस के बताया कि गैलरी में बिजली का बल्ब जल रहा था, इसलिए उन्होंने सूरज कुशवाह को अच्छे से पहचान लिया। 
        जिसकी शिकायत पर गिरवाई थान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी सूरज कुशवाहा को पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने ज्वेलरी सोने की समझ कर चोरी की थी पुलिस ने जब उससे चोरी की 
        गई ज्वेलरी बरामद की तो सारी ज्वेलरी आर्टिफिशियल निकली वहीं पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
बाइट- निरंजन शर्मा- ASP ग्वालियर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।