नकली BSF का जवान गिरफ्तार
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच जिला प्रशासन एलर्ट होकर काम कर रहा है ऐसे में संदिग्ध रूप से गतिविधियां करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही हैं इसी क्रम में बीएसएफ क्षेत्र टेकनपुर के पास मकोड़ा गांव में एक संदिग्ध युवक बीएसएफ की वर्दी में बिलोआ पुलिस ने पकड़ा है।
पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने शक्ति बरती और उसका आई कार्ड मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
युवक फर्जी तरीके से बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा था।
हालांकि फिलहाल पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल जाटव निवासी खीरदपुर जिला मुरैना उत्तरप्रदेश का निवासी बताया आगे संदिग्ध युवक ने बताया कि, उसका भाई बीएसएफ में है।
और उसने उसकी वर्दी पहन रखी है युवक के पास से एक बैग भी मिला है जिस पर राहुल सिंह HC यूनिट HTC लिखा है बैग में दो जोड़ी कपड़े भी पुलिस को मिले हैं फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उससे आगे की पूछताछ भी की जा रही है
बाइट- निरंजन शर्मा ASP ग्वालियर


टिप्पणियाँ