70 वर्षीय महिला के सोने के आभूषण ठगे
ग्वालियर शहर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर दो लड़कों और लड़की ने सोने के झुमके उतरवा लिए और खाली रूमाल देकर फरार हो गए।
यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बुजुर्ग महिला के साथ तीन लोग नज़र आ रहे हैं। ठगी की शिकार महिला ने थाने पहुचकर शिकायत की है वही पुलिस ने महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
दरअसल मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के आनंद पैलेस के पास का है। जहां 70 वर्षीय माया देवी अपने भाई को खाना देकर वापस घर लौट रही। इस दौरान एक नाबालिग लड़के और युवक-युवती ने महिला को रुकवाया और
बातचीत करने लगे। तीनों ने महिला को बातों में ऐसा फंसाया कि उसने सोने के झुमके उतराकर रूमाल में रख दिए जिसके बाद महिला को उसके झुमके रुमाल में रखे हुए बता कर रुमाल महिला को देकर तीनों चले गए। महिला ने कुछ देर बाद रूमाल खोला तो उसमें गहने नहीं थे।
इसके बाद ठगी की शिकार हुई पीड़िता महिला थाने पहुंचकर शिकायत की वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल की तो घटना का एक सीसीटीवी पुलिस के हाथ लग हैं। जिसमे तीनों लोग महिला से बातचीत करते हुए नज़र आए हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
बाइट- रोबिन जैन- CSP ग्वालियर

टिप्पणियाँ