16 लाख का सोना ले लेकर कारीगर फरार

-ग्वालियर में कारखाने में रहकर सोने की चेन बनाने वाला एक कारीगर 16 लाख रुपए कीमत का 180 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बाई साहब की परेड की है। 


    घटना का पता उस समय चला जब सब्जी लेने गया कारीगर वापस नहीं लौटा। इसका पता चलते ही फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। वही पुलिस ने कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल शहर के तेजेंद्र नाथ की गली दाल बाजार निवासी शिवम अग्रवाल सराफा कारोबारी है और उनका जनकगंज थाना क्षेत्र के बाई साहब की परेट में सोने की चेन बनाने का कारखाना है।
       यहां पर आठ कारीगर काम करते हैं। सभी कारीगर अलग- अलग तरह की सोने की चेन बनाने का काम करते हैं। सभी कारीगरों को कारखाने में रहने के लिए कमरा दिया गया है। जहां उत्तर प्रदेश उन्नाव निवासी मोनू कुमार भी कारीगर का काम करता है उसे चार मई को 180 ग्राम सोना दिया था और उसे रस्सा चेन बनाने को बोला था। 
     मोनू के साथ अनिल कुमार निवासी उन्नाव भी चेन बनाता है और एक ही कमरे में रहते हैं। बीती छह मई को अनिल छुट्टी लेकर अपने गांव चला गया था और इसके अगले ही दिन मोनू सब्जी लेने जाने की कहकर निकला था और वापस नहीं लौटा।
     जब मोनू वापस नहीं लौटा तो अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और काफी देर इंतजार के बाद उसे कॉल लगाया तो उसका मोबाइल बंद मिला। जिससे साफ हो गया था कि कारीगर मा 16 लख रुपए का सोना लेकर रफू चक्कर हो गया था जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी मोनू के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।