पत्रकार को कार ने मारी जोरदार टक्कर

- ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना में एक्टिवा सवार युवा पत्रकार घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार चालक टक्कर मारते नजर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है।


       दरअसल बीती रात डिजिटल प्लेटफॉर्म के युवा पत्रकार राघव अग्रवाल को सामने से रोंग साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। 
   मुरार के सीपी कॉलोनी रोड पर कार चालक ने घटना को अंजाम दिया था। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइट आकर उसे टक्कर मारी थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।



घटना में युवा पत्रकार राघव अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राघव के पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर गंभीर चोट आईं हैं। बताया गया है कि घटना के दौरान राघव अपना काम निपटाकर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहा था।

    मुरार थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और उससे पूछताछ की जा रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।