संदेश

गुना से सीधे बेंगलुरु नई ट्रेन

चित्र
*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना-बेंगलुरु के लिए नई सीधी ट्रेन को मंजूरी* सिंधिया ने जताया केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार *अब गुना, अशोकनगर व शिवपुरी देश के आईटी हब बेंगलुरु से जुड़ेगा: सिंधिया* भोपाल/ग्वालियर – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से सीधी गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी को मंजूरी मिल गई है।  यह ग्वालियर-चंबल अंचल की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। शीघ्र ही गुना से बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में पत्र जारी कर गाड़ी संख्या 11085/11086 "सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु-ग्वालियर (वाया गुना)" के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय केंद्रीय संचार मंत्री एवं गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों और मांगों के परिणामस्वरूप लिया गया है।  सिंधिया ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि गुना लोकसभा क्षेत्र के लगभग 25% युवा तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर बेंगलुरु में कार्यरत हैं। अशोकनगर, शिवपुरी और गुना ज...

तंत्र मंत्र जादू टोना से परेशान लोग

चित्र
 ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया।  जहां एक इंजीनियर युवक ने अपने ऊपर तंत्र-मंत्र होने का आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ लोग दो साल से उसके दिमाग से खेल रहे हैं।           और वहां लोग दिमाग में उसके रिश्तेदारों, देवी-देवताओं, दोस्तों के लिए गंदे अश्लील इमेज और विचार पैदा कर रहे हैं।        अब कुछ दिन से यह लोग उसके मन में आत्महत्या की बातें भर रहे हैं इसकी शिकायत उसने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर की है और कुछ संदेही लोगों के नाम भी पुलिस को थमाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।      वही पुलिस ने उसे अच्छे डॉक्टर से भी संपर्क करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उसके द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने उसे मदद करने का आश्वासन दिया हैं।

20 रुपए की 400 ml पेप्सी बाजार से गायब

चित्र
20 रुपए में 400 ml की पेप्सी बाजार से पूरी तरह गायब।     आपको बता दें कि मार्च 2025 में पेप्सी ने घोषणा की थी कि अब 400 ml पेप्सी की बोतल ₹20 में उपलब्ध होगी,     जो भारतीय बाजार में एक आकर्षक मूल्य के रूप में सामने आई थी । पेप्सी ने अपनी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए और मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया था ।   हालांकि अब तक इस विशेष आकर्षक मूल्य की 400 मिलीलीटर की पेप्सी की बोतल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे बिग बास्केट भी उपलब्ध नहीं है।     और बाजार से तो यह लगभग गायब है,   वर्तमान में यह आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है। इसकी कुछ प्रमुख वजह और निकालकर आई है मांग और आपूर्ति का संतुलन ।   मार्च में घोषित ₹20 मूल्य पर उच्च मांग के कारण आपूर्ति ज्यादा हो गई।  जिससे यह उत्पाद बाजार में उपलब्ध ही नहीं हो सका अन्य दुकानदारों ने इस ₹20 में 400 ml की पेप्सी को रखना मुनासिब नहीं समझा।   उन्होंने यह समझा कि अन्य जो प्रोडक्ट हैं वह बिकना पूरी तरह बंद हो जाएंगे ।   इसलिए ज्यादातर जनरल स्टोर प्रोविजन स्टोर एवं अन्य किराना की दुकान में 400 ml पेप्सी दि...

PMT फर्जीवाड़ा काण्ड से चारों आरोपी बरी

चित्र
-ग्वालियर में सीबीआई विशेष कोर्ट ने PMT फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में अहम सुनवाई की,कोर्ट ने एक डॉक्टर और तीन दलालो सहित कुल चार आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया है।  दरअसल बीते 5 जुलाई 2009 को आयोजित हुई पीएमटी परीक्षा में सॉल्वर के जरिये परीक्षा पास करने के आरोप में डॉ राहुल शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी,     गुमनाम शिकायत पर ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने यह FIR दर्ज की थी। इस मामले में दलाल सोनू शर्मा संतोष चौरसिया और धर्मेंद्र चंदेल के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।      इस मामले में पहले सीट फिर सीबीआई ने डॉक्टर राहुल को मुन्ना भाई बताते हुए आरोप लगाया था कि मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तर्ज पर राहुल की जगह किसी सॉल्वर ने पीएमटी में भाग लिया और वह पास हुआ लेकिन सीबीआई कोर्ट ने साक्ष के अभाव में सॉल्वर का पता नहीं लगाने के आधार पर डॉ राहुल शर्मा सहित दलाल सोनू शर्मा संतोष चौरसिया धर्मेंद्र चंदेल को बरी कर दिया गया।        इनके बरी होने के पीछे साक्ष्य पर गौर किया जाए तो जांच एजेंसी को सॉल्वर मिला नहीं, पॉलीग्राफ टेस्ट में दल...

विधायक की कार टकराई छात्रों से

चित्र
 - ग्वालियर में शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की कार से एक छात्र की कार टकराने का मामला सामने आया है।  इस दौरान विधायक के PSO पर छात्रों को धमकाने पर छात्रों द्वारा मारपीट करने की बात भी सामने आई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने देर रात छात्रों की कार को जप्त किया। हालांकि विधायक की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।   दरअसल शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन शुक्रवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने ग्वालियर आए हुए थे।           इस दौरान वापस लौटते समय विक्की फैक्ट्री के आगे शिवपुरी हाईवे पर विधायक देवेंद्र जैन की कार ने जैसे ही यू टर्न लिया सामने से आ रही छात्रों की कार से उनकी कार टकरा गई और फिर छात्रों की कार डिवाइडर से जा भिड़ी, इसके बाद बताया जा रहा है कि विधायक के PSO ने छात्रों को धमकाया था जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी।                     हालात को देखते हुए विधायक ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद कार को जप्त...

नकली सोना चुराने वाला चोर गिरफ्तार

चित्र
- सोने की चमक को समझना जरूरी होता है क्योंकि कई बार सोने की चमक के अंदाज में नकली सोने की ज्वैलरी हाथ आ जाती है। ऐसा ही कुछ ग्वालियर में एक चोर के साथ हुआ। चोर ने अपने पड़ोसी के घर सोना समझ कर ज्वैलरी चुरा ली, लेकिन जब मालूम हुआ कि वह नकली है तो होश उड़ गए। ऐसे में पुलिस ने पड़ोसी की शिकयत पर आरोपी पड़ोसी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।        दरअसल ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र नारद बाबा की बगिया धौकलपुरा सिकंदर कंपू निवासी विशाल कुशवाह ने थाना आकर शिकायत कर बताया कि 20 मई को रात करीब 11 बजे वे अपने परिवार के साथ मैन गेट वाले कमरे में सो रहे थे।            तभी वह देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने देखा कि पीछे वाले कमरे का गेट खुला हुआ था और वहां से आवाज आ रही थी। जब विशाल ने आवाज लगाई तो कमरे से पड़ोस में रहने वाला सूरज कुशवाह छत के रास्ते से अपने घर में भागता हुआ दिखा।           जब घर की तलाशी ली तो घर में रखे दो जोड़ी आर्टीफिशियल कान के झुमके, एक आर्टीफिशियल मंगलसूत्र, दो ज...

नकली पत्रकार ने की धोखाधड़ी

चित्र
ग्वालियर में नकली पत्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां गरीब लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उन्हें आईडी कार्ड देकर पत्रकार बना दिया इतना ही नहीं आधा दर्जन गरीब लोगों को पत्रकार कोटे से फ्लैट दिलाने के नाम पर 13 लाख से अधिक रुपए भी ठग लिए।        जब पैसे देने के बाद भी फ्लैट नहीं मिले तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। जिसकी शिकायत लेकर फरियादी एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और धोखाधड़ी की शिकायत की। वही पुलिस अधिकारी ASP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  दरअसल ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एसपी की जनसुनवाई में  पंहुचे चावड़ी बाजार निवासी मोहम्मद साहिद मंसूरी ने शिकायत कर बताया कि उसकी चावड़ी बाजार में परचून की दुकान है।        उसकी दुकान पर युनूस खान जोकि कदम साहब की गोठ जनकगंज का रहने वाला है वह आता जाता रहता था। एक ही धर्म व समुदाय के होने पर उनमें अच्छी खांसी जान पहचान हो गई थी।         युनूस ने उन्हें बताया था कि वहां एक पत्रकार है और पीएम आवास योजना अर्न्तगत नगर ...