94 हज़ार छात्रों को बांटे लैपटॉप

भारत के एक राज्य में एक ऐसी सरकार है जहां प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाते हैं।


और यह संख्या एक, दो छात्रों तक ही सीमित नहीं है, 94000 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए।

लैपटॉप वितरण में किसी प्रकार की धांधली ना हो, इसलिए लैपटॉप की राशि छात्र के सीधे अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई।

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा राज्य है जहां पर छात्रों को लैपटॉप फ्री में दिए जाते हैं।

तो आपको बता दें, भारत का हृदय स्थल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश एक ऐसा अनोखा राज्य है। जहां पर कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को राज्य की सरकार इनाम के तौर पर ₹25000 सीधे छात्र के बैंक खाते में डालती है। और इस बार 2025 के रिजल्ट में 94हज़र  छात्रों ने 75 प्रतिशत अंक लाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 और राज्य सरकार को भारी भरकम इसके लिए अलग से बजट बनाना पड़ा। राज्य सरकार पीछे नहीं हटी और वादे के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 94000 छात्रों की बैंक खाते में ₹25000 वन क्लिक के माध्यम से वितरित किए।

मध्य प्रदेश का हर कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र चाहता है कि मेरी 75% अधिक अंक आए, ताकि मुझे राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाला फ्री लैपटॉप मिल सके इसके लिए छात्र मेहनत करते हैं।

छात्र किसी भी संकाय का हो विज्ञान, गणित, एग्रीकल्चर,कॉमर्स, आर्ट सभी को यह लैपटॉप 75% अंक लाने पर दिए जाते हैं।

छात्रों में रहता है उत्साह।

लैपटॉप प्राप्त करने के बाद छात्रों में पढ़ाई के प्रति एक अलग जुनून और उत्साह देखने को मिलता है अधिकतर छात्र लैपटॉप मिलते ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में पहुंच जाते हैं और आगे आने वाला करियर छात्र टेक्नोलॉजी कंप्यूटर साइंस अधिकतर चुनते हैं।

माता-पिता पर नहीं पड़ता बोझ।

किशोरावस्था प्राप्त करते ही छात्र मोबाइल और लैपटॉप की डिमांड अपने माता-पिता से करने लगते हैं राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप दिए जाने से माता-पिता के ऊपर इसका बोझ नहीं पड़ता और अपने बच्चों को लैपटॉप पर काम करते हुए देखते हुए खुशी अनुभव करते हैं।

यह योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह द्वारा शुरू की गयी थी | इस वर्ष 2025 में लगभग 94 हजार विद्यार्थियों  को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार द्वारा 25 -25 हजार की राशि जुलाई माह में पहुंचा दी गई है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 94 हजार विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप के लिए 25 – 25 हजार रूपये की राशि बैंक खाते में डाली ।

   पिछले साल की तुलना में इस साल कम से कम 04 हजार विद्यार्थियों की संख्या में बढोत्तरी हुयी है | ये राशि विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने में मदद या आगे की उच्च शिक्षा की पढाई में मदद करती है।

 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा  कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक अर्जित करने बाले विद्यार्थियों की संख्या मांगी गयी थी।

 साथ ही लोक शिक्षण संचयनलय ने सभी जिलो के शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर  पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट कर यह राशी बितारित कर दी ।

मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष 4 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में 94,234 मेधावी छात्रों के बैंक खातों में 25,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस योजना के लिए सरकार ने 235.58 करोड़ रुपये का भार राज्य सरकार पर आया है। 

कैसे जाने राशि आई या नहीं।

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में राशि जमा हुई है या नहीं, तो आप मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in पर जाकर Eligibility या View Your Payment Status सेक्शन में अपना 12वीं का रोल नंबर और परीक्षा वर्ष डालकर स्थिति जांच सकते हैं। 

 आप अपने स्कूल के प्राचार्य या जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं https://draft.blogger.com/u/1/blog/post/edit/2028030462509020482/4136719000810038843


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।