सरकार देगी 30 करोड़

 

100 करोड़ के निवेश करोगे, तो सरकार देगी 30 करोड़।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक यूनिट के शिलान्यास भूमि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि, मध्यप्रदेश में 100 करोड़ जो भी व्यापारी निवेश करेगा, सरकार 30 करोड़ सब्सिडी देगी।

     इस अवसर पर उन्होंने एमपी में औद्योगिक निवेश करने पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया और कई नई योजनाओं का ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों और निवेशको के लिए वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है।

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले के बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1600 करोड़ की लागत वाली 6 इंडस्ट्रियल यूनिट का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को प्लॉट आवंटन के पत्र दिए और सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इकाइयों से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।  इस अवसर पर घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 100 करोड़ के निवेश पर सरकार 30 करोड़ की सब्सिडी देगी। अगर कोई अगर कोई 40 लाख की गौशाला खोलता है तो 10 लाख का सरकारी अनुदान मिलेगा। 

बड़ी घोषणाएं 

मुख्यमंत्री यादव ने शनिवार को जिले के बड़िया खेड़ी में 1600 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास  किया। इस अवसर पर उन्होंने भूमि वितरण के पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 100 करोड़ का निवेश करने पर प्रदेश सरकार 30 करोड़ की सब्सिडी देगी। जनता और उद्यमियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि रोजगार देने वाले फैक्ट्री लगाने पर सरकार  बिजली, पानी, भूमि सहित अन्य सुविधाओं पर छूट दी जा रही है.। इसमें काम करने वाली महिलाओं को प्रति माह 6000 और पुरुषों को 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि 10 साल तक दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किसानों को बड़ा लाभ जल्द दिया जाएगा। एक लाख मीट्रिक टन सब्जियों की खरीद व्यवस्था शुरू होगी, जैसे अनाज की खरीद होती है। जिससे दो लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा बिजली की सुविधा के लिए पॉवर ट्रांसफर इकाई की स्थापनाकी जाएगी।
   इसी के साथ दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए  वृंदावन ग्राम स्थापित होंगे। 40 लाख लागत लगा कर गौशाला खोलने पर 10 लाख का अनुदान मिलेगा जिससे कि गऊ माता की सुरक्षा हो सकेगी, गायों को हरा चारा मिलेगा, उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।  गाय का दूध खरीदने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ करार किया जाएगा।


सीहोर में लगेगा राज्य स्तरीय कृषि मेला


कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें सीहोर, देवास, उज्जैन और सोनकच्छ का भी विकास होगा।  12 से 14 अक्टूबर तक सीहोर में राज्य स्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर के उद्योगपति, किसान और कृषि विशेषज्ञ शामिल होने की संभावना है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि  मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है और महिलाओ कोअपने पैरों पर खड़ा करने के लिए नई नई  योजनाएं को लाई गई हैं ।  राज्य सरकार रोजगार देने वाले उद्योगों की स्थापना पर न सिर्फ उद्योगपतियों को विशेष छूट देगी, बल्कि महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए मासिक अनुदान की भी व्यवस्था कर रही है। ताकि सामाजिक सुरक्षा मिल सके।  ‘मध्यप्रदेश से जो एक बार जुड़ता है वह दिलों से जुड़ता है और  वह जीवनभर के लिए जुड़ जाता है’।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।