12घंटे के अंदर दिया सिंधिया ने ट्रैक्टर,

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांबाज युवा से किया वादा 12 घंटे के अंदर निभाया और खरीद कर दिया एक नया ट्रैक्टर. 


आपको जानकारी के लिए बता दें कि शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए थे। लिलवारा गांव के साहसी युवा गिरिराज ने अपनी जान पर खेल कर बाढ़ आपदा पीड़ितों की मदद की। लगातार व्यक्तिगत रूप बिना किसी लाभ केसे ट्रैक्टर चला कर बाहर निकाला।  इस दौरान उसका ट्रैक्टर भी खराब हो गया था और अधिक पानी पहुंचाने की वजह से ट्रैक्टर का इंजन नष्ट हो गया था।  इस साहसिक कार्य की जानकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगी।


    सिंधिया ने गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था और मात्र 12 घंटे के अंदर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर ट्रैक्टर दिया और दिलेरी और त्याग की मिसाल बने गिरिराज को कहा कि अब यह इस मां का बेटा होने के साथ साथ अब आज से मेरा बेटा।

    गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित केंद्रीय मंत्री ने लिलवारा गांव में मंच से उसे सम्मानित किया। ट्रैक्टर की स्टेरिंग भी पकड़ी। और फोटो भी खिंचाया।


       गिरिराज की मां की ओर इशारा कर कहा कि अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं।  अब यह मेरा भी बेटा है।  इस अवसर पर गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणादाई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।