ग्वालियर शहर की सुरंग नुमा सड़क

 बरसात के मौसम में ग्वालियर शहर की सुरंग नुमा सड़क  की तस्वीर सामने आते ही शासन प्रशासन और मंत्री सभी हिल गए 

   

शहर की मुख्य मार्ग AG पुल से माधव नगर जाने वाली सड़क पर जब बरसात के पानी के बहाव तेज हुआ तो तो सड़क बह गई और भ्रष्टाचार की एक ऐसी सुरंग नुमा सड़क की तस्वीर निकल कर सामने आई ।
   इस तस्वीर के सामने आते ही  यह खबर जिले स्तर की न रहकर प्रदेश स्तर के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई की, ठेकेदार और इंजीनियर ने 18 करोड़ की लागत से,  कम गुणवत्ता की सड़क बना दी।
   

  मीडिया ने जब इस मुद्दे को आड़े हाथों लिया तो शासन ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए   3 करोड़ की राशि  स्वीकृत कर दी। अब देखना है कि यह सड़क अगली बरसात को झेल पाएगी या नहीं।

  
प्रभारी मंत्री ने ग्वालियर शहर की सड़कों की जर्जर हालात  का जायजा  लिया तो यह निकाल कर आया की सड़क  गुणवत्ता विहीन बनाई गई ।

अब आनन फानन में सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है






प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर  मंजूरी दिलाई है 

  उक्त राशि से ग्वालियर शहर में बरसात के कारण खराब हुईं सड़कों को ठीक करने का कार्य किया जायेगा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर की सड़कों की मरम्मत के लिये राज्य शासन की ओर से शीघ्र मदद करने का आग्रह किया था। जिसके परिपालन में ग्वालियर को तत्काल प्रभाव से सड़कों के सुधार हेतु 3 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। 

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गत दिनों ग्वालियर भ्रमण के दौरान शहर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर उसे यथाशीघ्र ठीक करने के दिशा-निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ग्वालियर को सड़कों के सुधार हेतु धनराशि देने का आग्रह किया था। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे से भी मुलाकात कर ग्वालियर को सड़कों के सुधार हेतु शीघ्र धनराशि प्रदान करने के संबंध में चर्चा की थी।

 

 


 

 
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय से भी दूरभाष पर चर्चा कर कहा है कि शासन द्वारा ग्वालियर की सड़कों की मरम्मत हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उक्त राशि से शहर की उन सड़कों को प्राथमिकता पर ठीक किया जाए जो बरसात के कारण खराब हो गई हैं। 
    शहर के आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये निगम भी युद्ध स्तर पर कार्य कर सड़कों का सुधार करे।

कंटेंट राइटर हेमंत सागर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।