जो मर्द थे वह जंग में आए और जो हिजड़े थे वह संघ में गए : साहब सिंह गुर्जर


कंटेंट राइटर हेमंत सागर 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय सत्याग्रह सभा का आयोजन अशोक नगर में किया गया ।
  अशोकनगर की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर ने विवादित बयान मंच से दे डाला, जो मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों का विषय बना हुआ है साहब सिंह गुर्जर ने भरे मंच से कहा कि
 "जो जंग में गए वह मर्द थे और जो संघ में गए वह हिजड़े थे। 
आप इशारा समझ सकते हैं खुद समझदार है।"

यह बयान मीडिया में आते ही चारों तरफ इस बयान की आलोचना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा की जा रही है।

कड़ा रुखअख्तयार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वास सारंग ने कहा है कि, उनकी जनसभा में कमलनाथ और अजय सिंह नहीं गए थे, शायद यह बयान  उनके लिए कहा गया है।
   वहीं दूसरी तरफ यह बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता तिलमिलाए हुए हैं और सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।  ग्वालियर ग्रामीण से आने वाले विधायक साहब सिंह गुर्जर से कर रहे हैं।
   आपको बता दे कि इस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद थे ।
  उनकी मौजूदगी में साहब सिंह गुर्जर ने यह बयान भरे मंच से दे डाला सामने जनता ने भी उनकी  हां में हां मिलाते हुए 
 तालियों की  गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।