ग्वालियर के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ हॉस्टल संचालक ने की गाली गलोंच, ऑडियो वायरल

 ग्वालियर में एक गर्ल्स हॉस्टल संचालक की गाली गलोंच से परेशान छात्रा को आखिर हिम्मत बांधकर पुलिस में रिपोर्ट लिखने जाना पड़ा ।


उत्तरप्रदेश के आगरा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर में एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रह कर अपनी पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने पुलिस में आवेदन देकर बताया है कि,

ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित गोविंदपुरी में एएम गर्ल्स हॉस्टल में हॉस्टल संचालक ने गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हॉस्टल की मैस में बचा हुआ खाना वह हॉस्टल संचालक की अनुमति के बिना अपने रूम में ले गई थी। बस यही बात हॉस्टल के संचालक गुरजीत सिंह भोला को नागवार गुजरी उसने पीड़ित छात्रा को जमकर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है और वह यहां रहकर जीवाजी विश्वविद्यालय से BSC ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है, पीड़ित छात्रा का कहना है कि हॉस्टल में हॉस्टल का संचालक कई छात्राओं के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करता है। कई छात्राएं डर के मारे अपना मुंह नहीं खोलती। 

गाली गलोंच करने वाले का हॉस्टल बंद की  उठी मांग 

 लेकिन उसने हिम्मत दिखाई है। उसके पास घटना का ऑडियो क्लिप भी है जो उसने साक्ष्य के रूप में पुलिस को दिया है छात्रा का कहना है कि इस तरह के हिंसक प्रवृत्ति के हॉस्टल संचालक का हॉस्टल बंद होना चाहिए, हॉस्टल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज होना चाहिए फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर संज्ञान लिया है पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकिछात्रा के खिलाफ भी एक शिकायती आवेदन हॉस्टल के संचालक दिया है              उसने छात्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हॉस्टल संचालक का कहना है कि छात्रा हॉस्टल में सिगरेट पीती है और लेट नाइट हॉस्टल में आती है ।उसने छात्रा पर नशा आदि करने का भी एलिगेशन लगाया है। पुलिस दोनों ही लोगों के आवेदन पर संज्ञान लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। यह घटना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। हालांकि छात्रा ने जो ऑडियो क्लिप दिया है। उसमें आरोपी होस्टल  संचालक गुरजीत सिंह भोला छात्रा को अपशब्द कहते हुए साफ सुनाई दे रहा है और धमकाते हुए भी सुनाई दे रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ग्वालियर एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है यह कई प्रदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ग्वालियर में एक सैकड़ा गर्ल्स हॉस्टल भी हैं। जहां छात्राएं निवास करती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।