छोटे रेलवे स्टेशन पर एफ ओ बी का निर्माण
रेलवे स्टेशन का विकास तीव्र गति से चल रहा है पुराने रेलवे स्टेशन तोड़कर नए आधुनिक प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म के ऊपर शानदार छत बनाई जा रही है ।
इसी कड़ी में ग्वालियर रेलवे स्टेशन का विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है यहां पर करीब 200 रेलगाड़ियां का स्टॉपेज है। शानदार एफ ओ बी बनाए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
आधुनिक और चौड़े फुट ब्रिज बनाए जा रहे हैं। जिससे भीड़ बढने पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
छोटे शहरों के रेलवे स्टेशन का विकास में किसी कड़ी में किया जा रहा है। अभी तक छोटे स्टेशन विकाश से अछूते थे।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 11 शहरों के प्रमुख स्टेशनों में मुरैना, डबरा, दतिया, भिंड, ललितपुर, उरई, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबा, महाराजा छत्रसाल छतरपुर अ और टीकमगढ़ शामिल हैं. इन एफओबी का निर्माण तेजी से चल रहा है. ये ब्रिज यात्रियों को प्लेटफार्मों के मध्य सुरक्षित, आसानी में पहुंचाने में मदद करेंगे. जिससे न केवल भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा बल्कि स्टेशन परिसरों में सुरक्षा और संरक्षा बेहतर होगी.
क्या होता है एफ ओ बी
एफबी फुट ब्रिज होते हैं जिसके ऊपर यात्री चलकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंच जाते हैं और भीड़ अधिक होने की स्थिति में अपराध तकरीर नहीं बचती अब फुट ब्रिज चौड़े बनाए जा रहे हैं पहले जब फिट पुलिस सकरी बनाई जाती थी जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए एफओबी का निर्माण आधुनिक तरीके से किया जा रहा है।




टिप्पणियाँ