मंत्री को गंदगी पसंद नहीं, ख़ुद कूद पड़ते हैं साफ़ करने

 मंत्री तो आपने बहुत देखे होंगे क्या आप एक ऐसे मंत्री को जानते हो जो अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गंदी नाली गटर दिखते ही कूद पड़ते हैं झाड़ू फावड़ा लेकर सफ़ाई करने के लिए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने क्षेत्र में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।

कभी सड़क पर झाड़ू लगाना शुरू कर देते, कभी गंदी गटर में कूद जाते हैं सफाई करने, कभी बिना एसी के खुले पार्क में सोते हैं।

पूरा ग्वालियर शहर उनके इन कारनामों से ज्यादा पहचानता है अभी हाल ही में 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर के विभिन्न वार्डो में पहुँच कर जनसमस्याएं सुनी

इस दौरान गंदी गटर दिखते ही शुरू हो गए सफ़ाई करने 


ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 16, 17, 08 व 11 सहित विभिन्न वार्डो में पहुँच कर जनसमस्याएं सुनी तथा उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार की सुबह उप नगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 16 पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से उनकी समस्यायें सुनीं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नाली में गंदगी देख स्वयं सफाई भी की। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों को सड़क, पेयजल, सीवर तथा बिजली से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी आव्हान किया कि प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के अभियान के लिए समय दें और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। 

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में ज़रूर दें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।