पेट्रोल पंप पर मिलावट की जांच करने पहुंचे अधिकारी

 


भोपाल : पेट्रोल-डीजल पम्पों पर मिलावट की आ रही शिकायतों के बीच कलेक्टर ने जांच दल गठित कर दिए निरीक्षण के निर्देश।

   कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा पेट्रोल पंप पर मिलावट की सूचनाएं लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही थी।

ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर ने जांच दल  बना कर रवाना किया जांच दल में चन्द्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के मार्गदर्शन में जिले में मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण आदेश 2005 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में जांच की गई।

      यह जांच राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और नापतौल विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई। जांच दल में श्री एस.पी. पंडोले, नायब तहसीलदार भोपाल श्री जगदीश भावसार, निरीक्षक नापतौल, श्री अशोक सत्यार्थी, सुश्री कुसुम अहिरवार, श्री संदीप भार्गव, सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा श्री सुनिल वर्मा, श्री पुष्पराज पाटिल, श्रीमती वसुंधरा पेन्ड्रो एवं श्री मयंक द्विवेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शामिल रहे।

गुरुवार को जांच दल द्वारा बैरागढ़ क्षेत्र स्थित मेसर्स जनता सेल्स सर्विस,

 मेसर्स पंजाब सेल्स एंड सर्विस, 

बाहुबली सेल्स एंड सर्विस; 

लालघाटी स्थित मेसर्स स्मार्ट सिटी फ्यूल;

 नादरा बस स्टैंड हमीदिया रोड स्थित मेसर्स सलुजा सेल्स सर्विस;

 तथा नीलबड़ क्षेत्र स्थित मेसर्स नायरा एनर्जी शुक्ला पेट्रोलियम,

 मेसर्स एस.पी. पेट्रोलियम 

और मेसर्स ए.एम.डी. पेट्रोलियम की जांच शासन द्वारा उल्लेखित तथ्यों के आधार पर की गई।


      जिले के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पम्पों की जांच राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, नापतौल विभाग एवं ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफिसर्स के साथ निरंतर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।