मशरूम उगा कर करें कमाई
बहुत आसान है मशरूम उगाना
मशरूम उगा कर करें कमाई
अगर आपके घर में कोई ऐसा रूम जो उपयोग में नहीं हो रहा हो, तो आप मशरूम उगा कर कमाई कर सकते हैं।
वह भी बहुत ही कम लगात में।
अगर आपका इंटरेस्ट बढ़ गया तो आप हर महीने 10000 रुपए भी कमा सकते हैं।
बस आपको क्या करना है।
एक ऐसे रूम का चयन करना है, जिसका तापमान 20से25 डिग्री सेंटीग्रेट रहता हो।
अंधेरी जगह हो, जहां धूप नहीं आती हो और आप रोजाना 10 से 20 मिनट निकाल सकें।
![]() | ||
| Source of image - Pixabay |
क्या क्या लाना होगा
मशरूम उगाने के लिए आपको मशरूम के बीज जिन्हें (spawn) कहते हैं जो आपको बाजार के किसी कृषि स्टोर से खरीदने हैं। जहां अन्य फसलों के बीज भी मिलते हैं वहां से आसानी से मिल जाएंगे।
या आप ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं।
अब आपको लाना है पॉलीबैग जिसमें मशरूम उगाए जा सकें।
जो बाजार में उपलब्ध है आसानी से मिल जाएंगे।
एक लाना है पानी छिड़कने वाली स्प्रे बोतल यह भी प्लास्टिक का समान बेचने वालों के यहां मिल जाएगी।
बस इतना सा सामान इकट्ठा करना है
और अब शुरू हो जाइए मशरूम उगाने के लिए।
सबसे पहले सब्ट्रेक्ट तैयार करने के लिए जो आप भूसा लाए थे उसे पानी से 8से 10 घंटे भिगोना है।
फिर भूसा को निचोड़ कर जमीन पर फैला दें ताकि उसका एस्ट्रा पानी निकल जाए।
ज्यादा सूखा नहीं करना है। और न ज्यादा गीला।
अब भूसे में मशरूम के बीज मिलाने हैं।
अब इस मिश्रण को किसी साफ पॉलीबैग में भरना है और पॉलीबैग में छोटे छोटे छेद कर दें, ताकि जब मशरूम ग्रो करे तो इन छोटे-छोटे छेद से बाहर निकल आए।
मशरूम को उगाने के लिए 20 से 25 डिग्री टेंपरेचर का विशेष ध्यान रखें।
हर दिन एक दो बार पानी का स्प्रे करते रहें, ताकि नमी बनी रहे।
बस इतना करने पर आप देखेंगे कि पॉलीबैग से 7 से 15 दिन के बीच में सफेद धागे जैसे मशरूम निकलते हुए नजर आने लगेंगे 20 दिन में छोटे-छोटे मशरूम तैयार हो जाते हैं जब यह थोड़े और बड़े हो जाएं लगभग 5 सेंटीमीटर के बराबर तब आप काटकर बाजार में बेचने के लिए किसी सब्जी विक्रेता या किसी डिपार्टमेंटल स्टोर मैं देकर आ सकते हैं। आपका यह छोटा सा प्रयास बड़ा भी हो सकता है।
क्योंकि मशरूम खाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
कई जगह को प्रोफेशनल लोग वेयरहाउस बनाकर बड़ी संख्या में मशरूम उग रहे हैं और महीने का लाखों रुपए कमा रहे हैं।
मशरूम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और यह बाजार में महंगे दामों पर मिलता है।
मशरूम की बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में सब्जी बनाई जा रही है जिसे अमीर लोग ज्यादा आर्डर करते हैं।
अगर आप बेरोजगार हैं और कम लागत में घर बैठे छोटा सा व्यवसाय करना चाहते हैं तो मशरूम उगना शुरू कर दें
मशरूम उगाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र समय-समय पर कार्यशाला आयोजित करके, लोगों को प्रशिक्षण देते रहते हैं इन प्रशिक्षण को आप जरूर ज्वॉइन करें और मशरूम की वैरायटी।
कितने प्रकार के मशरूम उगाई जा सकते हैं। इसका भी अध्ययन करें।


टिप्पणियाँ