90 लाख सालाना की नौकरी छोड़, शुरू किया माइक्रोग्रीन उगाना
90 लाख की नौकरी छोड़ कर शुरू किया माइक्रोग्रीन उगाना ।कहते हैं कि नौकरी छोड़कर कारोबार करना कभी आसान नहीं होता है। लेकिन आइडिया में दम हो और मन में पूरा विश्वास तो आप भी मोहित निझावन की तरह सफ़ल कारोबारी बन सकते हैं।
मोहित ने अपनी 90 लाख सैलरी की जॉब छोड़कर माइक्रोग्रीन उगाना शुरू किया।
इन्हें उगाने के लिए किसी खेत या ज़मीन की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि एक कमरे के अंदर ट्रे में ही पानी डालकर इन्हें उगाया जाता है। जैसे मशरूम की पैदावार करते हैं ठीक उसी तरह ।
यह सब्जियां स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर होती हैं। तभी तो मोहित के कारोबार आज एक करोड़ रुपये से ज़्यादा है!
मोहित चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह मुंबई में एक फार्मा कंपनी में जॉब करते थे। अपनी जॉब के दौरान उन्होंने देखा कि जिन्हें कैंसर हो जाता है, महंगी दवाएं और इलाज के बाद भी ज़्यादातर लोग ठीक नहीं हो पाते। उनके सामने एक बच्चे की मौत ही गई थी। उन्होंने अपने भाई समेत कई करीबी रिश्तेदारों को भी कैंसर से पीड़ित देखा।
कैंसर के इन मामलों ने मोहित को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने पाया कि ये लाइफस्टाइल और खान-पान की समस्याओं के कारण हो रहा है। बस तभी उन्होंने 2020 में अपनी 90लाख सालाना वाली जॉब छोड़ माइक्रोग्रीन्स उगाना शुरू कर दिया।
उन्होंने घर की छत पर ब्रोकली, फूलगोभी, सरसों, मेथी, मूली आदि 21 प्रकार के बीजों के साथ माइक्रोग्रीन्स उगाना शुरू किया। हालांकि उन्हें इसके लिए परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। वह इसलिए क्योंकि मोहित के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वह अच्छी खासी नौकरी छोड़कर व्यापार की दुनिया में आएं।
मोहित ने बाद में एंब्रियोनिक ग्रीन नाम से कंपनी बनाई, जो आज ग्रीनू ब्रांड के तहत माइक्रोग्रीन्स बेचती है। हर महीने उनकी यह कंपनी 12 लाख रुपये यानी सालाना करीब 1.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है। इसके अलावा मोहित किसानों को भी माइक्रोग्रीन्स उगाने की ट्रेनिंग देते हैं।
क्या आपको भी लगता है कोई ऐसी जड़ीबूटी उगाई जाए जिसके लिए कम जगह की जरूरत पड़े और अगर आपके पास कोई यूनिक कॉन्सेप्ट है तो छोटा सा प्रयोग नौकरी के साथ कीजिए। अगर आप नौकरी से परेशान हैं तो नौकरी के साथ रात्रि या सुबह एक एक घंटा निकालिए आपके पास जरूर कोई न कोई आइडिया होगा। उस पर काम करना शुरू कीजिए। चाहे महीने के एक दो हज़ार रुपए की कमें, अपने ख़ुद के आइडिया से कमा कर देखो अच्छा लगता है।
अंततः किसानी कभी समाप्त नहीं हो सकती है? बस तरीका जरूर बदलेगा!

टिप्पणियाँ