किसानों के लिए वरदान NABARD
किसानों के लिए वरदान नाबार्ड
नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर और रूरल डेवलपमेंट की स्थापना 1992 में गांव का विकास किसानों का विकास को दृष्टिगत रखते हुए की गई थी।
केंद्र सरकार का यह डेवलपमेंट फाइनेंशियल प्रोग्राम है कृषि ग्रामीण विकास वित्त प्रदाता नीति निर्माता के साथ-साथ नाबार्ड कृषि लोन सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को दिलाता है
नाबार्ड की स्थापना 100 करोड रुपए के साथ की गई थी जो आज 55000 करोड रुपए का फंड इसके पास है। किसानों को चाहिए कि इस फंड का उपयोग करें, अभी बड़े किसान ही नाबार्ड से सहायता प्राप्त कर कृषि व्यवसाय को बढ़ा कर रहे हैं। अब सरकार छोटी-छोटी योजनाएं भी ला रही है। ताकि छोटे और मझले किसानों को नाबार्ड से लाभ मिल सके।
जैसे बकरी पालन, डेरी उद्योग,डेयरी उद्योग, कृषि भूमि खरीदने लोन, कोल्ड स्टोर निर्माण के लिए लोन ।
किसान उत्पादक जैसे कृषि बीज कृषि उपकरण प्रधानमंत्री आवास योजना कृषि उपकरण डिजिटल किसान योजना पशुपालन और
मछली पालन
बकरी पालन
बकरी पालन के लिए नाबार्ड एक करोड रुपए तक का सब्सिडी वाला लोन किसानों को प्रदान कर, दिए छोटे किसान 25 लख रुपए वाला लोन भी ले सकते हैं
डेयरी उद्योग , डेयरी व्यवसाय दूध, दही, घी, पनीर आदि को निर्माण एवं सुरक्षित रखने, बनाने के लिए मशीनी उपकरण के लिए नाबार्ड सहायता प्रदान करता है
कृषि भूमि खरीदने
किसानों को यह पता नहीं होगा कि, नाबार्ड कृषि भूमि खरीदने के लिए भी ऋण प्रदान करता है
कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए लोन
नाबार्ड कोल्ड स्टोरेज जिसमें सब्जियों फल लंबे समय तक के लिए सुरक्षित रखे जाते हैं। और सही समय सही मूल्य मिलने पर मार्केट में बिक्री किए जाते हैं। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज यूनिट को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कोल्ड स्टोरेज निर्माण लोन सब्सिडी के साथ प्रदान करती है। अधिकतर किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। अभी इसका फायदा बड़े किसान उठा पा रहे हैं।
किसान उत्पादक कृषि उपकरण व बीज निर्माण लोन।
नाबार्ड किसान उत्पादक जैसे बीज निर्माण एजेंसी को सब्सिडी प्रधान करता है। किसान कृषि उपकरण निर्माण करने वाली इकाई को सब्सिडी पसंद करता है। जिससे कि किसानों को बीज एवं कृषि उपकरण बाजार से सस्ते दामों में मिल सकें जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर,थ्रेसर
पशुपालन और मछली पालन
नाबार्ड पशुपालन जैसे दुधारु पशु खरीदने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान करता है मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी वाला लोन नाबार्ड दिलाने में मदद करता है।
डिजिटल किसान योजना
नाबार्ड किसानों को डिजिटल तरीके से जुड़ने की पहल कर रहा है। जिससे किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अपनी मोबाइल पर सीधे जानकारी मिल सके। डिजिटल काफी अच्छा काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना
किसानों को गांव में सच्चे मकान से मुक्ति मिल सके। इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना चल रही है। जिससे किसान अब पक्के घर में रहना शुरू कर दिया है।
क्या नाबार्ड सीधे किसानों को लोन देता है
जी नहीं, नाबार्ड सीधे किसानों को लोन नहीं देता। नाबार्ड फाइनेंसियल संस्थानों को रीफाइनेंस सहायता प्रदान करता है कुछ ग्रामीण बैंक नाबार्ड से सीधे जुड़े हुए हैं
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक।
सहकारी बैंक।
व्यापारिक बैंक।
ग्रामीण बैंक।




टिप्पणियाँ