ग्वालियर रेलवे स्टेशन का VIP लाउंज जल कर खाक

   ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने से VIP लाउंज जल कर खाक हो गया 
      ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर आग की लपटें उठने से अफरा तफरी मच गई। आग VIP लाउंज में लगी थी। 


   अचानक आग की लपटें उठती देख जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दीं। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एक के बाद एक चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 

     आग ने जब तक विकराल रूपधारण कर लिया।


 नगर निगम ग्वालियर के दमकल अमले ने तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की। 

   कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी फर्नीचर पर गिरने के बाद आग ने विकराल रूप लिया।

    हालांकि अग्निकांड की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई यात्री VIP लाउंज में मौजूद नहीं था। 


  अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्दी ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जायेगा।

   वहीं इस अग्निकांड का कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को रेल्वे के अधिकारी और कुछ ठेकेदारों ने काम करने से रोका। मीडियाकर्मियों ने एकजुट होकर जब आपत्ति जताई तब जाकर कहीं कवरेज किया जा सका।


बाइट -  अखिलेश तिवारी, उप प्रबंधक, ग्वालियर रेल्वे स्टेशन


बाइट- सत्यपाल सिंह चौहान,नगर निगम अधिकारी, ग्वालियर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।