फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर FIR

 फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर FIR 

 अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समुदाय पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समुदाय ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और रायपुर में FIR दर्ज कराई।

  शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 व 302 के तहत मामला दर्ज किया है 



आखिर क्या है मामला और विवाद की जड़ 


आपको बता दें कि, अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म "ज्योतिबा फुले"  जो महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है।

   यह फिल्म आजादी से पहले के भारत की तस्वीर बयां करती है। 

  जहां पर जाति के आधार पर सिर्फ ब्राह्मण जाति को पढ़ने का अधिकार का विरोध करती है।

   इस फिल्म में इतिहास की वह सच्चाई दिखाई गई है, जहां पर ब्राह्मणों के अलावा किसी अन्य जाति को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था।

   जहां तक की ब्राह्मण महिलाओं को भी शिक्षा से वंचित रखा जाता था ।

    ज्योतिबा फुले एवं उनकी धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फूले इस परंपरा को तोड़ते नज़र आए हैं। 

  इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि, कैसे ब्राह्मण अन्य जाति के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं। अपनी महिलाओं को भी पढ़ने लिखने नहीं देते।

सावित्रीबाई फुले जब शिक्षा की ज्योति जलाने अर्थात बच्चों को पढ़ाने अपने घर से निकलती हैं। उनके ऊपर गोबर फेंका जाता है।

 कीचड़ फेंका जाता है।

  ताकि, उनके कपड़े गंदे हो जाए, माता सावित्रीबाई फुले यहां पर भी नहीं रुकती उन्हें पता है कि मेरे ऊपर कीचड़ फेंका जाएगा। गोबर फेंका जाएगा ।

  इसलिए वह एक साड़ी अपने थैली में रखकर चलती है।

  यह मूवी में दृश्य संपूर्ण समाज को विचलित कर देने वाला है। जो की इस मूवी में दिखाया गया है। बस यही बात ब्राह्मण समुदाय को रास नहीं आ रही।

फुले दंपति इन कार गुजारियों से डरे नहीं हैं 

    बल्कि ईट का जवाब पत्थर से देते हुए नजर आए हैं।

  शिक्षा के ऊपर काम करने के दौरान उन्हें घर से भी बेदखल कर दिया जाता है। 

अनुराग कश्यप ने माफी मांगी 

 हालांकि अनुराग कश्यप ने  ट्रोलिंग के बाद माफी मांग ली है,

   उन्होंने कहा है कि कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता ।

 जितना अपनी बेटी। परिवार।दोस्त और अपने लोग होते हैं।

उन्हें रेप व जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

  और यह सब वह लोग कर रहे हैं जो अपने आप को सबसे ज्यादा संस्कारी होने का दंभ भरते हैं 



क्या हस्ती हैं अनुराग कश्यप। 
 

अनुराग कश्यप कोई छोटे-मोटे फिल्म निर्माता नहीं है, 

 अनुराग कश्यप को चार फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।

  फिल्मों में उनका योगदान के लिए फ्रांस सरकार ने उन्हें 2013 में नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया है।

कंटेंट राइटर हेमंत सागर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।