साबरमती एक्सप्रेस को डेली चलाए जाने की मांग
कंटेंट राइटर हेमंत सागर।
साबरमती एक्सप्रेस को डेली चलाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।
आपको बता दें रेल मंत्रालय से कई बार मांग रखी गई है कि ग्वालियर से साबरमती गुजरात को जाने वाली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है।
मुरैना से ग्वालियर और ग्वालियर से मुरैना आने वाजाने वाले यात्री इस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन ग्वालियर और मुरैना के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे।
_ साबरमती एक्सप्रेस 22547 को रोजाना ग्वालियर से मुरैना चलवाने मुरैना के नागरिक दिनों दिन मांग कर रहे हैं
, ग्वालियर से साबरमती को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और बुधवार को रात्रि 8:00 बजे कर 10 मिनट पर ग्वालियर से मुरैना की ओर चलती है।
इस गाड़ी के रोजाना चलाई जाने की मांग मुरैना नगर के निवासी काफी दिनों से उठा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें की मुरैना से ग्वालियर छात्र एवं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग रोजाना मुरैना से ग्वालियर अप डाउन करते हैं ।
अगर साबरमती एक्सप्रेस संचालन रोजाना हो जाए तो मुरैना की जनता को काफी सहूलियत होगी।
साबरमती एक्सप्रेस 22547 को रोजाना चालवने हेतु रेल मंत्री से आग्रह कर इस गाड़ी को रोजाना चलवाया जाए।
मुरैना की जनता के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी।
स्टूडेंट और नौकरी करने वालों के लिए सुविधा।
करीब एक हजार यात्री इस ट्रेन से मुरैना ग्वालियर यात्रा करते हैं।
अगर यह ट्रेन रोजाना चलाई जाए को मुरैना की पब्लिक का आर्थिक विकास भी होगा क्यों कि रात्रि में सिर्फ यह ट्रेन रह जाती,
शाम को 6 बजे पैसेंजर निकल आती है, उसके बाद रात्रि 10 बजे दादर अमृतसर ट्रेन ही बचती है।
यह चार घंटे का गैप बहुत अधिक हो जाता है।
इसलिए ग्वालियर मुरैना के एम पी, एम एल ए
इस ट्रेन रोजाना चलाए जाने की मांग करते हैं तो जनता को काफी लाभ होगा।
ट्रेन में बैठे जब यात्रियों से इस ट्रेन के रोजाना चलाए जाने की बात की तो यात्रियों ने कहा कि बहुत अच्छा हो यदि यह ट्रेन रोजाना चले।



टिप्पणियाँ