रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई निशुल्क जल वितरण व्यवस्था

कंटेंट राइटर, हेमंत सागर 

 ग्वालियर मुरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई निशुल्क जल वितरण व्यवस्था।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मई और जून के महीने में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए ।


  मुरैना और ग्वालियर शहर के समाज सेवियों ने निशुल्क जल वितरण की व्यवस्था मुरैना और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर की है ।

  आपको बता दे की मुरैना और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर करीब करीब 150 रेल गाड़ियां गुजरती है और अधिकतर रेलगाड़ियों  के स्टॉपेज भी ग्वालियर और मुरैना स्टेशन पर है। 

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर में पंजाबी परिषद ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जल वितरण का काम संभाल रखा है ।


   वही मुरैना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क जल वितरण की व्यवस्था भारत स्काउट गाइड एवं अन्य समाज सेवी संस्था ने संभाल रखा है। 

गर्मियों में जहां ठंडा जल प्राप्त करना गरीब आदमी के बस की बात नहीं है।

  और वह महंगा पानी खरीद नहीं सकता इसलिए गरीब एवं मध्यम परिवार के जब यात्री यहां से गुजरने वाली ट्रेन से यात्रा करते हैं।


   तो उनको ग्वालियर और मुरैना रेलवे स्टेशन पर शीतलता का एहसास होता है यहां पर समाजसेवी सुबह से लेकर शाम के 5:00 बजे तक बिल्कुल निशुल्क जल पिलाने का काम करते हैं।

 जल को ठंडा करने के लिए बर्फ का भी इंतजाम किया जाता है।

ताकि यात्रियों को बिल्कुल शीतल जल प्राप्त हो।

कितने वर्षों से चल रहा यह कारवां।

पिछले 20 वर्षों से यहां पर निशुल्क जल वितरण किया जा रहा है।

यात्रा गढ़ मुरैना और ग्वालियर के नागरिकों के इस कार्य की सराहना करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्वालियर टू आगरा एक घंटे में। नया सिक्स लेन एक्सप्रेस बनाने जा रहा है ।

15 दिन के नवजात बच्चे को मां ने रख दिया फ्रिज में, और सोने चली गई।

SAIYAARA मूवी देख, फूट फूट कर रो रहे युवा।