अब यूपी सरकार करेगी संविदा शिक्षक की भर्ती

 यूपी सरकार में होगी संविदा शिक्षक की भर्ती 

    बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्राइमरी स्कूल में अब प्ले स्कूल खोले जाएंगे। प्राइमरी स्कूलों में अब प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।  यह  3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा देने के की तैयारी की जा रही है।


बेसिक शिक्षा विभाग की योजना सराहनीय रही तो,

 पहले चरण में इस प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। और अब  तेजी से संविदा शिक्षक (ECCE Educator) भर्ती किए जा रहे हैं। 

  बहराइच जिले में यह प्रक्रिया चल रही है।   पहले चरण में 313 संविदा शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है।

बनेगी बाल वाटिका

सरकार की पेयरिंग योजना के तहत कई बेसिक स्कूलों के बिल्डिंग खाली हो गई हैं। बहराइच जिले में कुल 2803 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल संचालित हैं, जिनमें से 173 विद्यालय खाली हैं। इन खाली पड़े स्कूलों में बाल वाटिका (Pre Primary Classes) चलाई जाएंगी, जिसके संचालन के लिए संविदा पर एजुकेटर नियुक्त किए जाएंगे।

शासन ने बहराइच जिले के लिए 140 स्कूलों में संविदा पर प्री प्राइमरी शिक्षकों की तैनाती की अनुमति दे दी है। इसके बाद अन्य जिलों में भी प्रक्रिया शुरू होगी।

 जिला स्तरीय कमेटी गठित कर के प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

3 से 6 साल के बच्चों को पढ़ाएंगे यह संविदा शिक्षक।

उत्तर प्रदेश में जिन स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी, वहां पर तैनात संविदा एजुकेटर 3 से 6 साल तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने जानकारी दी।    बहराइच में कुल 313 स्कूलों का सिलेक्शन किया गया है, जहां पर बाल वाटिका कक्षाएं जिन्हें प्ले स्कूल भी कह सकते हैं। 

ये संविदा शिक्षक बच्चों की शुरुआती समझ, भाषा, और सामाजिक कार्यकलाप  को विकसित करने में भूमिका निभाएंगे। सरकार का मानना है कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा ठीक होने से उनका आधार मजबूत बनेगा, जिससे आगे चलकर उनकी सीखने की समझ  में वृद्धि होगी।

शिक्षक बनने से वंचित रह गए युवाओं  के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

सरकार की यह योजना न केवल बच्चों की शिक्षा को सशक्त करेगी, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आई है।   जो बेरोजगार शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए प्री प्राइमरी स्कूलों में संविदा शिक्षक बनने का मौका है। यह एक सरल प्रक्रिया रहेगी।

अगर आपके घर में 3से 6 साल तक के बच्चे हैं तो उनको मंहगी फीस वाली प्ले स्कूल भेजना नहीं पड़ेगा।और आप 3 से 6 साल के बच्चों को पढ़ाने की इच्छा रखते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आपके पास 30 सितंबर 2025 तक आवेदन करने का अवसर है।

संविदा शिक्षक आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

प्री प्राइमरी स्कूलों में संविदाशिक्षक बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


संविदा शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया जिला स्तरीय चयन कमेटी के माध्यम से की जाएगी। चयन में उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता और आवश्यक प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

https://draft.blogger.com/u/1/blog/post/edit/2028030462509020482/289221798156513498

 
























टिप्पणियाँ